Breaking News :
>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील>>सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ>>भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना>>गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
देश

सुरक्षाकर्मी से भीख मांगती रही मां,बॉर्डर पार करने के लिए

बॉर्डर पार करने के लिए सुरक्षाकर्मी से भीख मांगती रही मां, फोटो हुई वायरल

बेहतर जिंदगी की तलाश में हर साल बड़ी संख्या में मध्य अमेरिकी देशों के शरणार्थी मेक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंचने का प्रयास करते हैं। ऐसी कोशिशों में कई कामयाब हो जाते है, कुछ सुरक्षाकर्मियों के द्वारा पकड़े जाते हैं और कई ऐसे भी हैं जो मारे जाते है। मैक्सिकन बॉर्डर से दिल को झकझोर देने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो शरणार्थियों के हालात को बयां कर रही है।

तस्वीर में दिख रहा है कि घुटनों के बल बैठी एक मां रोते हुए मैक्सिकन नेशनल गार्ड के जवान से बॉर्डर पार करने की गुहार लगा रही है। ये तस्वीर रायटर के फोटोग्राफर जोस लुइस गोंजालेज द्वारा सोमवार को खिंची गई थी। फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दिल को झकझोर देने वाली ये तस्वीर मैक्सिको की है, जहां महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ मैक्सिकन बॉर्डर पार कर अमेरिका जाने देने की प्रर्थना कर रही है।

दरअसल, मां और बेटे दोनों ग्वाटेमाला से लगभग 2 हजार 410 किमी की दूरी तय कर मैक्सिको के सीमावर्ती शहर सियूदाद जुआरेज़ (Ciudad Juarez) पहुंचे थे। दोनों बेहतर भविष्य के लिए बॉर्डर पार कर अमेरिका जाने चाहते थे, लेकिन बॉर्डर के महज चंद कदम की दूरी पर ही उन्हें सुरक्षाकर्मियों के द्वारा रोक लिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे बॉर्डर पार करने नहीं दिया।

फोटोग्राफर जोस लुइस ने बताया कि महिला नेशनल गार्ड के जवान से रो-रो कर बॉर्डर पार करने देने की भीख मांग रही थी। वह अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए सरहद पार कर अमेरिका जाना चाहती थी। महीला करीब 9 मिनट तक अपने वेटे के साथ नेशनल गार्ड के जवान से गुहार लाती रही, लेकिन वो कामयाब नहीं हो सकी।

बता दें कि नेशनल गार्ड के लगभग एक तिहाई सैनिकों को सीमा पर गश्त करने का काम सौंपा गया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्वाटेमाला से आ रहे शरणार्थियों को रोकने के लिए मैक्सिकन राष्ट्रपति से मांग की थी। वहीं, पूर्व मैक्सिकन राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरोन ने तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि मैक्सिको को कभी भी यह स्वीकार नहीं करना चाहिए था।

अमेरिका के सीमा अधिकारियों ने इस साल मेक्सिको से लगती दक्षिणी सीमा पर करीब छह लाख 64 हजार शरणार्थी पकड़े। अकेले मई में ही एक लाख 44 हजार शरणार्थी पकड़े गए थे। हालांकि मई के बाद शरणार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!