Breaking News :
>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
देश

पाकिस्तान स्थिक आतंकी संगठनों ने अब अपना ठिकाना बदल लिया है।ट्रेनिंग ले रहे जैश और लश्कर के आतंकी, बड़े हमले की तैयारी

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अब यहां ट्रेनिंग ले रहे जैश और लश्कर के आतंकी, बड़े हमले की तैयारी

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन अफगानिस्तान के कंधार और कुनार समेत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अपना ठिकाना बना रहे हैं।

काबुल, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान स्थिक आतंकी संगठनों ने अब अपना ठिकाना बदल लिया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने बालाकोट हवाई हमले के बाद हक्कानी नेटवर्क और अफगान तालिबान जैसे चरमपंथी संगठनों से हाथ मिला लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन अफगानिस्तान के कंधार और कुनार समेत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अपना ठिकाना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक का बदला लेने के लिए आतंकी यहां पर खतरनाक ट्रेनिंग ले रहे हैं। कंधार में भारतीय दूतावास पर आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण बदला ठिकाना
14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान में तालिबान के प्रभुत्व वाले इलाकों में सुरक्षित ठिकानों पर छिपे हुए हैं।

जैश आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा
दरअसल आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आफगानिस्तान में ठिकाना बनाने का खुलासा इसी साल हुआ था, जब अफगान सुरक्षाबलों ने जलालाबाद से जैश के दो आतंकियों सिद्दिक अकबर और अताउल्ला को गिरफ्तार किया था।

ब्लैक लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान की चाल
सूत्र बताते हैं कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अफगानिस्तान में सीमा पार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। एफएटीएफ आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था है। फिलहाल पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे सूची में बना हुआ है। भारत चाहता था कि पाकिस्तान को काली सूची में डाल दिया जाए। अगर पाकिस्तान को ब्लैक सूची में डाल दिया जाता है तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर काफी गहरा असर पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!