Breaking News :
>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड का गठन न होने से निर्देशक व गीतकार फिल्म बोर्ड का गठन न किए जाने पर नाराजगी जताई है।

उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड का गठन न होने से निर्देशक व गीतकार वीरान खफा

फिल्म निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द उत्तराखंड में भी फिल्म बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की है।

पौड़ी, फिल्म निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन न किए जाने पर नाराजगी जताई है। कहा फिल्म बोर्ड का गठन न होने से इसका लाभ यहां के फिल्म निर्देशक व संगीतकारों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द ही अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फिल्म बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन तो किया, लेकिन इसका लाभ फिल्म इंडस्ट्रीज को नहीं मिला। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यहां के फिल्म निर्देशकों को उम्मीद थी कि अब उनके दिन बहुरेंगे और राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन होगा। इसके बावजूद अभी तक उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है।

वीरान ने कहा कि उत्तराखंड में काफी संख्या में अच्छे कलाकार हैं। फिल्मांकन की भी काफी संभावनाएं हैं, लेकिन निर्देशकों को ठीक ढंग से थिएटर तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। फिल्म निर्देशक ने कहा कि फिल्म बोर्ड का गठन न होने से यहां के निर्देशकों को सब्सिडी भी नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने फिल्म नीति तो बना रखी है, लेकिन फिल्म बोर्ड का गठन न किया जाना समझ से परे है। उन्होने राज्य के फिल्म निर्देशकों, संगीतकारों की जन भावनाओं को देखते हुए राज्य में जल्द फिल्म बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की है। कहा कि इससे यहां के फिल्म इंडस्ट्रीज में कार्य करने वाले लोगों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!