Breaking News :
>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत; निरीक्षण के लिए आई थी टीम

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम में रविवार को यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में बैठते समय हेलीकॉप्टर के पीछे वाले पंखे की चपेट में आने यूकाडा के अधिकारी की मौत हो गई है। घटना के बाद केदारनाथ में मातम पसर गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को लगभग पौने दो बजे केदारनाथ धाम में यूकाड़ा की टीम निरीक्षण करने के बाद वापस लौट रही थी। आगामी 25 अप्रैल से हेली सेवाएं शुरू होनी है। डीजीसीए की टीम निरीक्षण कर चुकी है, यूकाड़ा की टीम भी केदारनाथ धाम में निरीक्षण कर वापस लौट रही थी।

टीम में यूकाड़ा के तीन अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे मौजूद थे। यह सभी वापस लौट रहे थे, इस बीच हेलीकॉप्टर बैठने के लिए आए, लेकिन अचानक यूकाडा अधिकारी हेली के पिछले पंखे की चपेट में आ गए, जिससे उनका सर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी निवासी हरिद्वार है। बताया गया कि यह हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह घटना की यूकाड़ा जांच कर रहा है, अभी तक प्रशासन द्वारा किसी जांच के निर्देश नहीं दिए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। जबकि शव का पंचमाना भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

घटनाक्रम विस्तार से-

  • घटना का समय- दोपहर 1.45 के लगभग बताया जा रहा है।
  • यूकाड़ा के अधिकारी अमित सैनी हेली सेवाओं के निरीक्षण के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ केदारनाथ गए हुए थे, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर में बैठते समय वह हेलीकॉप्टर की पीछे की साइड चले गए, यहां पर पीछे की ओर लगे पंखे की चपेट में आने से उनका सिर कट गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
  • किस की लापरवाही? लापरवाही जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, यूकाड़ा अधिकारी के हेलीकॉप्टर की पीछे की ओर जाना गलत बताया जा रहा है।
  • हेलीकॉप्टर ने लैंड कर लिया था और यूकाड़ा के अधिकारियों को लेने के बाद वापस गुप्तकाशी जाना था। इस बीच यह दुर्घटना हुई। हेलीकॉप्टर स्टार्ट था। दो अन्य लोग हेलीकॉप्टर में बैठ गए थे।
  • पंख चल रहे थे या नहीं? घटना के दौरान हेलीकॉप्टर स्टार्ट द्वारा पंखे तेज गति से चल रहे थे।
  • हेलीकॉप्टर के दरवाजे अंदर व बाहर दोनों साइड से खुल सकते हैं।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर स्टार्ट रहते ही सवारी उतरते की अनुमति है, आम तौर पर हेलीकाप्ट बंद होने पर ही सवारी उतरती है। हेलीकॉप्टर बंद होने में तीन मिनट तक का समय लगता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!