Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

ये ‘ओवैसी-ओवैसी’ का रोना कब तक चलेगा- अमित शाह पर AIMIM प्रमुख का हमला

नई दिल्ली, तेलंगाना में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजीलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। एआईएमआईएम नेता ने कहा कि ये ‘ओवैसी-ओवैसी’ का रोना कब तक चलेगा। बीजेपी ने भी इस पर जवाब दिया है।

अमित शाह का ओवैसी पर हमला

तेलंगाना में रविवार को एक रैली में अमित शाह ने कहा था कि अगर भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आई तो मुस्लिमों के लिए आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाह ने केसीआर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह ओवैसी के एजेंडे पर चल रहे हैं। शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि कभी रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात किया करें।

खाली खट्टे डॉयलॉगां मारते रहते: ओवैसी

एआईएमआईएम नेता ने अमित शाह को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। ओवैसी ने पूछा, “ये ओवैसी-ओवैसी का रोना कब तक चलेगा? खाली खट्टे डॉयलॉगां मारते रहते हैं। कभी तो रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी की भी बात करो। तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे अधिक है।”

तेलंगाना के लोगों से नफरत क्यों?

ओवैसी ने आगे कहा कि मोदी पसमांदा मुस्लिमों तक पहुंचने की बात करते हैं। वहीं, शाह मुस्लिम आरक्षण हटाने की बात करते हैं। मुस्लिम विरोधी हेट स्पीच के अलावा बीजेपी के पास तेलंगाना के लिए कोई विजन नहीं है। वे केवल फर्जी मुठभेड़, हैदराबाद पर सर्जिकल स्ट्राइक, कर्फ्यू, बुलडोजर और अपराधियों को रिहा करने की बात करते हैं। आप तेलंगाना के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं? ओवैसी ने कहा कि अगर शाह एससी, एसटी और ओबीसी के लिए न्याय के बारे में गंभीर हैं, तो उन्हें 50 फीसदी कोटा सीमा को हटाने के लिए एक संवैधानिक संशोधन पेश करना चाहिए।

हम एआईएमआईएम से नहीं डरते: शाह

गौरतलब है कि शाह रविवार को तेलंगाना के चेवेल्ला में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने तेलंगाना मुक्ति दिवस (1948 में निजाम की रियासत का भारत में विलय) नहीं मनाने के लिए केसीआर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केसीआर ओवैसी के एजेंडे पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम एआईएमआईएम से नहीं डरते। तेलंगाना की सरकार राज्य के लोगों के लिए चलाई जाएगी, ओवैसी के लिए नहीं।’

बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा, “ये देखकर अच्छा लगा कि असदुद्दीन ओवैसी अन्य बातों के साथ-साथ महंगाई के बारे में भी बात करना चाहते हैं। यदि कोई एक राज्य है जिसकी महंगाई दर लगातार अधिक है, तो वह तेलंगाना है। तेलंगाना में महंगाई दर 7.63 फीसदी है, ये राष्ट्रीय औसत से लगभग 2 फीसदी अधिक है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!