Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
देश

देश में अब तक आए 31332 मामलों में से, 1007 लोगो की मौत – 7696 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2020, बुधवार। देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1897 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 73 लोगों की मौत हुई है। भारत में मौत के मामलों में ये सबसे तेज वृद्धि है। इसको मिलाकर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। वहीं देश भर में अब तक कुल मामलों का आंकड़ा 31 हजार को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय़(Union Ministry of Health and Family Welfare) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार(29 अप्रैल) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 31,332 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1007 तक पहुंच गया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल अब तक आए कुल 31,332 मामलों में से 22,629 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 7696 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 10 हजार के पास संक्रमितों की संख्या

महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित राज्य है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक कुल 9318 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से 400 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से 1388 लोग ठीक हो चुके हैं। गुजरात में अब तक कोरोना वायरस के कुल 3744 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 181 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 434 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

तीसरे नंबर पर दिल्ली में 3314 मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1078 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 54 लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है।मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 2387 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 377 लोग ठीक हो चुके हैं और 120 लोगों की यहां कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। राजस्थान की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के अब तक 2364 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना से 768 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं राज्य में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!