Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
देशस्वास्थ

लॉकडाउन को और आगे तक बढ़ाया जा सकता: यूपी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2020, बुधवार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू किया गया लॉकडाउन ही सभी को अब सबसे मुख्य सुरक्षा कवच नजर आ रहा है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने या न बढ़ाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के स्तर से चल रहे मंथन में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकतर मंत्री इसी पक्ष में हैं कि फिलहाल लॉकडाउन न खोला जाए। हालांकि, निर्णय केंद्र सरकार को ही करना है।

एक महीने से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन की अवधि तीन मई को खत्म हो रही है। सभी अपने-अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं कि चार मई से लॉकडाउन खुलेगा या नहीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर निर्णय के लिए सभी राज्यों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कार्ययोजना के साथ ही लॉकडाउन पर सुझाव भी मांगे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों से चर्चा का सिलसिला शुरू कर दिया है।

इसके तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ लोकभवन में बैठक की और सुझाव मांगे। सूत्रों के अनुसार, अधिकतर मंत्री फिलहाल लॉकडाउन खोलने के पक्ष में नहीं थे। सभी ने आशंका जताई कि किसी भी कारण से यदि कहीं भीड़ एकत्र होती है तो इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। कुछ मंत्रियों ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर लॉकडाउन में राहत देने का सुझाव भी रखा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी विषय पर राज्य मंत्रियों के साथ बैठक कर सुझाव लेंगे। फिर सभी सुझावों के निष्कर्ष के आधार पर वह केंद्र सरकार को अपना प्रस्ताव भेजेंगे।

ग्रीन और ऑरेंज जोन में शुरू होंगी गतिविधियां

उत्तर प्रदेश में ग्रीन और ऑरेंज जोन बनाकर गतिविधियां शुरू करने की तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में विभिन्न गतिविधियां शुरू करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि तीन मई के बाद औद्योगिक इकाइयों को कैसे चलाया जाए, इस पर कार्ययोजना बनाएं।

ये है जोन व्यवस्था

  • रेड जोन : इनमें वे जिले आते हैं जिनमें कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट हैं और जिसमें इस महामारी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें वे जिले भी आते हैं जिनमें कोरोना संक्रमण के दोगुने होने की रफ्तार चार दिनों से कम है।
  • ऑरेंज जोन : इसमें वे जिले आते हैं जिनमें पिछले 14 दिनों में कोरोना संक्रमण का कोई मामला न रिपोर्ट हुआ हो।
  • ग्रीन जोन : इसमें वे जिले आते हैं जिनमें कोरोना संक्रमण का अब तक कोई मामला न आया हो या पिछले 28 दिनों के दौरान कोरोना संक्रमण का कोई नया केस न आया हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होंगी एमएसएमई इकाइयां

यूपी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों (एमएसएमई) को खोलने का फैसला किया है। ख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलाधिकारियों से कहा है कि अपने जिलों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन से बाहर गामीण क्षेत्रों में स्थापित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को ही चलाने की अनुमति दी जाए। इन उद्योगों को गृह और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों के साथ समय-समय पर इन उद्योगों का निरीक्षण कर शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहें। इकाइयों के कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ-साथ औचक आधार पर कुछ कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट भी कराने के लिए कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!