Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया

पड़ोसी देश पाकिस्तान में सिखों का पवित्र तीर्थ गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में हुए हमले पर तीर्थनगरी में उबाल देखने को मिला। ऋषिकेश में सिख समाज के साथ विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में पंजाबी महासभा, नौजवान सिख सभा, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, युवा मोर्चा व अन्य दलों के लोग भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों को लगातार धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा है और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।

सभा में सभी वक्ताओं ने इसे पाकिस्तान की बौखलाहट बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस अवसर पर सर्वदलीय सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेज पाकिस्तान में सिखों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, पंजाबी महासभा के प्रदीप कोहली, नौजवान सिख सभा के जतिंदर सिंह रॉकी, जगजीत सिंह जग्गी, कमलजीत सिंह सेठी, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार सतीश सिंह, विनोद शर्मा, जयेंद्र रमोला, शिव मोहन मिश्रा, सरदार कृपाल सिंह, सरदार मंगा सिंह ओबरॉय, हरचरण ङ्क्षसह, मधु जोशी, विवेक तिवारी, नवल कपूर, विक्की सेठी, त्रिलोक कक्कड़, अंशुल अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

ननकाना साहिब घटना की महापौर ने की निंदा 

ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं  ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पत्थरबाज कट्टरपंथियों की ओर से किए गए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ननकाना साहिब पर हमला पूरे सिख समुदाय पर पाकिस्तान की ओर से की गई एक चोट है।

उन्होंने कहा कि एक और और जहां हम वसुधैव कुटुंबकम के संदेश के जरिए सारी दुनिया को अपना परिवार मानकर सभी धर्मों के लोगों के साथ प्रेम पूर्वक रहते हैं, वहीं हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सिखों पर अत्याचार किया जा रहा है जो कि बेहद निंदनीय है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

रायवाला में नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी के समर्थन के साथ पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर पथराव के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छिद्दरवाला में बाइक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध भी जताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने छिद्दरवाला चौक से चकजोगीवाला, जोगीवाला माफी, साहबनगर होते हुए रैली निकाली और सीएए एनआरसी के समर्थन में नारे लगाए। वहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग स्थित चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही ननकाना साहिब पर हुए पथराव की निंदा की। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, अमर खत्री, प्रिंस रावत, भगवान सिंह महर, देवेंद्र सिंह, हरदीप सैनी, संदीप नेगी, भीम नेगी आदि रहे।

भाजयुमो ने फूंका पाकिस्तान के पीएम का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पाकिस्तान में सिखों के साथ हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। देहरादून के प्रेमनगर चौक पर एकत्रित हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। भाजयुमो महानगर महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। जानबूझकर ननकाना साहिब के गुरुद्वारे में तोडफ़ोड़ कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया किया है।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे को तोड़कर मस्जिद बनाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत की भारतीय जनता युवा मोर्चा कड़ी भत्र्सना करता है। पुतला दहन में विजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, बाबा चंदन कनौजिया, बिट्टू कुमार, आशीष गुसाईं, धीरज बिष्ट, दीनदयाल पांडे, मोहित पंवार, अनिल नौटियाल, सीमा रानी, कृष्णा देवी आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!