Breaking News :
>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर जाँच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, नई दिल्ली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच विपक्षी दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। विपक्ष ने बयान में कहा है कि मोदी सरकार ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग किया है। केंद्र ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ एक प्रतिशोध की शुरुआत की है। हम जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करेंगे।

विपक्षी दलों ने जारी किया एक संयुक्त बयान, कहा ‘मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया’

विपक्ष ने सोनिया गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर इसकी निंदा की है। उन्होंने आगे कहा कि कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया और अभूतपूर्व तरीके से उत्पीड़न किया गया। बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों के खिलाफ प्रतिशोध का एक अभियान चलाया है। हम इसकी निंदा करते हैं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने वाली मोदी सरकार की जन-विरोधी, किसान-विरोधी, संविधान-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी सामूहिक लड़ाई को जारी रखने और तेज करने का संकल्प लेते हैं।

विदित रहे कि लोकसभा और राज्यसभा में सभी विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक हुई थी। इसके बाद विपक्ष ने संयुक्त बयान जारी किया है। इस बैठक में कांग्रेस के अलावा, DMK, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!