Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने के लिए मंत्री रेखा आर्य करेंगी पैदल कांवड़ यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने और लैंगिक असमानता दूर करने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ के अंतर्गत 26 जुलाई को कांवड़ यात्रा निकालेंगी।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी से प्रारंभ होने वाली 25 किलोमीटर की यह यात्रा ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। आंगनबाड़ी कार्यकत् र्ताओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग यात्रा में शामिल होंगे।

हम सब देवियों को पूजते हैं, लेकिन हमारे घरों में जब देवीस्वरूपा कन्या जन्म लेती है तो उससे मुंह फेर लेते हैं : रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री आर्या ने बुधवार को विधानसभा स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में अपने इस संकल्प की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रही हैं। बावजूद इसके समाज में बेटियों के प्रति नजरिया नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। देवी के अनेक स्वरूपों की यहां पूजा होती है।

आश्चर्य इस बात का है कि हम सब देवियों को पूजते हैं, लेकिन हमारे घरों में जब देवीस्वरूपा कन्या जन्म लेती है तो उससे मुंह फेर लेते हैं। यह चिंता का विषय है। इसे लेकर व्यापक जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग देवभूमि को देवी की भूमि बनाने का प्रयास कर रहा है।

लिंगानुपात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक हजार बालकों की तुलना में 949 बालिकाएं ही हैं। वह चाहती हैं कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड जब अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा, तब यह आंकड़ा हजार बालकों पर इतनी ही बालिकाएं हो। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को होने वाली कांवड़ यात्रा के माध्यम से वह लैंगिक असमानता को खत्म करने का संदेश देंगी। वह स्वयं भी यात्रा में भाग लेंगी।

‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ की पहल

कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि बेटियों को गर्भ में मारना या भ्रूण परीक्षण कराना दंडनीय अपराध है। फिर भी यह देखने में आया है कि कुछ अस्पतालों, पैथोलाजी लैब व नर्सिंग होम में चोरी छिपे यह कृत्य किया जाता है। इन पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिकंजा कसा जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्मिक, आंगनबाड़ी कर्मी 26 जुलाई को अपने-अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक कर ‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ की पहल को आगे बढ़ाएंगे। कैबिनेट मंत्री आर्या ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के मद्देनजर इस संबंध में विभागीय सचिव व निदेशक को आदेश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!