Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देशस्वास्थ

केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज को अस्पताल से छुट्टी

आकाश ज्ञान वाटिका। 17 फ़रवरी, 2020, सोमवार। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसे फिलहाल घर में निगरानी में रखा गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि केरल में तीन मामले सामने आए थे। इनमें से दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीसरे हालत स्थिर है। इससे पहले केरल सरकार ने बताया कि अब-तक जांच किए गए 418 में 405 लोगों में वायरस से संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इनमें से तीन को छोड़कर अन्य लोगों की रिपोर्ट की प्रतिक्षा है

चीन में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,700 से अधिक हो गई। इस दौरान हुबेई प्रांत में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो वायरस का केंद्र है।समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अपने दैनिक रिपोंर्ट में, प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 1,933 नए मामले सामने आए हैं। इससे लगभग 70,400 लोग पूरे देश में संक्रमित हो गए हैं। देशभर में अभी तक 1,765 लोगों की मौत हो चुकी है।

2,048 नए मामलों की पुष्टि

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीनी स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को कहा कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमण का 2,048 नए मामलों की पुष्टि हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को इससे 105 लोगों की मौत हुई। हुबेई में 100 लोगों की मौत के अलावा हेनान में तीन और गुआंग्डोंग में दो लोगों की मौत हुई।

नेपाल ने चीन से वापस लाए गए लोगों को निगरानी में रखा

नेपाल ने हुबेई से वापस लाए गए 175 नागरिकों को भक्तपुर जिले में उन्हें निगरानी में रखा गया है। इसमें नेपाल के 170 छात्र, 1 कर्मचारी, 2 सैलानी और 2 बच्चे शामिल हैं। इन्हें रविवार सुबह नेपाल एयरलाइंस की चार्टर्ड उड़ान से काठमांडू लाया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!