Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के आरोप में कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका। 17 फ़रवरी, 2020, सोमवार। रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के बाद लौट रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करेगी। इसके लिए पुलिस वायरल वीडियो फुटेज से विरोध करने वाले कांग्रेसी नेताओं को चिह्नित कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ को चिह्नित भी कर लिया गया है।

कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का रुद्रपुर में कार्यक्रम था। इसे देखते हुए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का एलान किया था। इस पर शनिवार को दिनभर पुलिस की नजर कांग्रेसियों पर रही। शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री गांधी पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे के आसपास वह कार्यक्रम स्थल से रेडिशन होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच 31वीं वाहिनी पीएसी के पास मुख्यमंत्री के काफिले को कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध करना शुरू कर दिया था।

सीएम वापस जाओ के नारे भी लगाए

इस दौरान उन्होंने सीएम वापस जाओ के नारे भी लगाए थे। मुख्यमंत्री के विरोध करने का वीडियो देर रात सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विरोध करने वालों को वायरल वीडियो की मदद से चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!