Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

100 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश के गांवों में बनेंगे एक लाख प्रधानमंत्री आवास

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग ने बड़ी पहल करते हुए आगामी 100 दिनों का लक्ष्य तय कर दिया है। ग्राम्य विकास विभाग प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख आवास बनाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इतने ही दिनों में 8200 घरों को निर्माण पूरा होगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए स्वीकृत होने वाले सभी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया जाएगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 50 हजार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन होगा, 80 हजार स्वयं सहायता समूह को 400 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी

इसके साथ ही 100 प्रोड्यूसर ग्रुप के गठन का भी लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 200 पुष्टाहार मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की स्थापना की कार्यवाही पूरी की जाएगी, जिससे 600 विकासखंडों में पुष्टाहार की आपूर्ति हो सकेगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इसी अवधि में 58000 बीसी सखी के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत पांच कलस्टरों में योजना की शुरुआत होगी। मनरेगा के तहत 15 हजार महिला मेटों को चयनित व प्रशिक्षित करके मनरेगा कार्यों से ही संबद्ध किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-तीन के तहत स्वीकृत 19 हजार किलोमीटर सड़कें बननी हैं। इस पर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके सापेक्ष पांच हजार किलोमीटर मार्गों का निर्माण पूरा किया जाएगा। इसी अवधि में 2800 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव होगा। इस पर 12 सौ करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

मनरेगा के तहत प्रदेश की 2600 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 6000 तालाबों के पुनरुद्धार का कार्य और 150 हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चयनित 61 नदियों पर पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के तहत प्रारंभ कराया जाएगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन के तहत 197 परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के अंतर्गत 300 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन होगा और 15 हजार विभागीय योजना के लाभार्थियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!