Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आयोजित की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधि, श्री पांच मन्दिर गंगोत्री धाम समिति, व्यापार मण्डल उत्तरकाशी, होटल ऐसोसिएशन, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे गये। मा० विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर आवश्यक स्थानों पर शौचालय व पार्किंग की व्यवस्था की जाय। उन्होंने यात्रा मार्ग पर जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है वहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, सफाई व्यवस्था, होटलों व यात्रा मार्गों में अवैध शराब विक्रय पर रोक लगाने, होटलों में रेट लिस्ट लगाये जाने, उत्तरकाशी नगर में स्थानीय लोगों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था किये जाने सबंधी सुझाव भी रखे।

वहीं श्री पांच मन्दिर गंगोत्री धाम समिति के सदस्यों ने गंगोत्री में स्थित मुख्य घाट पर सीढ़ियां बनाये जाने, पेयजल व विद्युत की सुचारू व्यवस्था किये जाने, गंगोत्री धाम मन्दिर से मेन मार्केट तक सड़क मरम्मत किये जाने व भैरव घाटी में शौचालय की व्यवस्था किये जाने की मांग जिला प्रशासन से की। वहीं व्यापार मण्डल के सदस्यों ने फेरीवालों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने की मांग की। इसके अलावा उपस्थित लोगों को द्वारा यात्रा रूट निर्धारित करने , उत्तरकाशी शहर की साज-सज्जा व सफाई व्यवस्था को लेकर भी सुझाव रखे गये। वहीं तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण व वाह्नों की चैकिंग जगह -जगह करने के बजाय एक ही स्थान पर किये जाने सम्बन्धी सुझाव भी रखे गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र ही दुरुस्त व पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सीमएमओ डा० केएस चौहान, एआरटीओ मुकेश सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, पांच मन्दिर गंगोत्री धाग समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल, अध्यक्ष व्यापार मण्डल उत्तरकाशी रमेश चौहान, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन जोशियाड़ा धमेन्द्र सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!