Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

सीडीओ नरेश कुमार की अध्यक्षता में नवाचार फूड फोर्टिफिकेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

गर्भवती महिलाओं, शिशुओं में होने वाले प्रमुख रोगों से बचाव हेतु उक्त फोर्टिफाइड भोजन का प्रचार किया जाना आवश्यक है : सीडीओ नरेश कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि द्वारा विकास भवन सभागार में नवाचार फूड फोर्टिफिकेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि गर्भवती महिलाओं, शिशुओं में होने वाले प्रमुख रोगों से बचाव हेतु उक्त फोर्टिफाइड भोजन का प्रचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने होटल व्यवसायियों को मोटा अनाज वर्ष 2023 के तहत अपने रेस्टोरेंट में पहाड़ी व्यंजन परोसे जाने का आह्वान किया। साथ ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन तथा एफएसएसएआई द्वारा होटलों के ऑडिट किए जाने के फलस्वरूप प्रदत्त हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन का भी वितरण किया गया।

आयोजित कार्यशाला में अभिहीत अधिकारी मनोज सेमवाल ने श्रव्य एवं दृश्य साधनों से फूड फोर्टिफिकेशन (खाद्य पोषकीकरण) की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में लगभग 20 करोड़ लोग अल्प पोषित हैं जो भोजन में सूक्ष्म पोषक तत्वों से वंचित हैं। 70 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से ग्रसित हैं जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के साथ किए गए एमओयू के अंतर्गत व्यापक स्तर पर खाए जाने वाले भोज्य पदार्थों जैसे आटा, चावल, नमक, दूध व तेल में इन सूक्ष्म पोषक तत्वों विटामिन ए, डी, बी-12, फोलिक एसिड तथा आपस को निर्माण के स्तर पर वैज्ञानिक रीति से मिलाकर खाद्य को पोषक एवं अरोग्य बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकार केके अग्रवाल, निदेशक डेयरी श्रवण कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान, खाद्य पूर्ति निरीक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, पीडीएस कार्यकर्ता तथा होटल रेस्टोरेंट व व्यापारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!