Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

धूमधाम के साथ मनाया गया जनपद पिथौरागढ़ का 63वां स्थापना दिवस

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ का 63वां स्थापना दिवस रामलीला मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी एवं जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के सदस्यों द्वारा केक काटकर जनपद की खुशहाली एवं विकास की कामना की गयी।

इस अवसर पर जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के संरक्षक डाॅ० अशोेक पंत एवं राम सिंह बिष्ट द्वारा जिलाधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ० अशोक पंत ने जनपद पिथौरागढ़ के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए इन 63 वर्षों में जनपद पिथौरागढ़ में आये विभिन्न बदलावों, गतिविधियों आदि पर अपने विचार रखें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत्या रोक लगाने के साथ ही कूड़े के निस्तारण हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है। इस हेतु उन्होंने उपस्थित समस्त सदस्यों से अपील की कि वे भी जनपद को कूड़ा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें, जिससे कि शहर आने वाले वर्षों में स्वच्छ एवं सुन्दर हो। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जनपद को बेस चिकित्सालय का लाभ मिलेगा, इस हेतु चिकित्सा उपकरण, चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु व्यवस्था की जा रही है व फरवरी अंत तक बेस चिकित्सालय का संचालन भी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के संचारविहिन इलाकों को कनैक्टिविटी से जोड़ा जायेगा, इस हेतु बीएसएनएल द्वारा 63 टावर लगाये जायेंगे व प्रत्येक ग्राम को पयेजल उपलब्ध कराना भी जल जीवन मिशन के तहत सुनिश्चित किया जायेगा, इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जनपद के विकास हेतु अन्य जो भी विकासपरक योजनायें संचालित हैं उनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मूर्त रूप देकर धरातल पर उतारा जायेगा।

इस अवसर पर जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के सदस्य, सीनियर सिटीजन सोसाइटी के सदस्य, भूतपर्व सैनिक संगठनों के सदस्य, शमशेर महर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपल्व भट्ट द्वारा किया गया।

सम्बंधित ख़बर, पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/district-magistrate-reena-joshi-planted-trees-in-officers-colony-located-at-bhatkot-on-the-occasion-of-district-foundation-day/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!