Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

माता वैष्णो देवी के भवन पर एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर चढ़ गई, हैलीकाप्टर सेवा स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, कटड़ा। माता वैष्णो देवी के भवन पर एक बार फिर सफेद चादर चढ़ गई है। त्रिकुट पर्वत पर बसी मां भगवती के दरबार का यह आलौकिक नजारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के जयकारे लगाते हुए भवन में पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फबारी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। मां के दर्शनों के साथ-साथ ये श्रद्धालु बर्फबारी का भी पूरा आनंद ले रहे हैं। सेल्फी लेते इन श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है

बर्फबारी के बाद भवन पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी यात्रा मार्ग पर गिरी बर्फ को लगातार हटा रहे हैं। इस बर्फ के कारण मार्ग पर फिसलन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार माता वैष्णो देवी के भवन पर अब तक करीब आधा फिट बर्फ पड़ चुकी है। वहीं सांझी छत में भी यही स्थिति है। भैरो घाटी में अधिक बर्फ पड़ी है। यहां एक फिट तक बर्फ पड़ चुकी है। त्रिकुट पर्वत पर 2 फिट तक बर्फ पड़ी है। अभी भी बर्फबारी जारी है। खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल हैलीकाप्टर सेवा को बंद कर दिया है

श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग सभी खुले हैं। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाते और आते देखा जा सकता है। भैरो घाटी केबल कार सेवा भी चल रही है और श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरो घाटी की ओर भी जा रहे हैं। बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने के बाद श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर कंबल-आग सेकने केे प्रबंध कर दिए हैं।

श्रद्धालुओं को पूरे यात्रा मार्ग पर शेड की सुविधा होने की वजह से काफी लाभ मिल रहा है। हल्की बारिश हो रही है परंतु इसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो रही है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि मां के दर्शनों के लिए देश भर से आए श्रद्धालु मौसम की परवाह किए बिना लगातार यात्रा मार्ग पर चलते नजर आ रहे हैं। सांझी छत, भवन आदि में बर्फ के बीच फोटों खिंचने वालों का भी तांता लगा हुआ है। भैरो घाटी में भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। हालांकि यहां तैनात श्राइन बोर्ड के कर्मचारी श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक भी कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!