Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

पठानकोट, नवाशहर और लुधियाना में बम ब्लास्ट के फरार आतंकी को आश्रय देने के मामले में ऊधमसिंहनगर से किया चार लोगों को गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून/ ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। पंजाब के तीन शहरों में हुए बम ब्लास्ट के फरार आतंकी को आश्रय देने वाले बाजपुर और केलाखेड़ा के चार लोगों को पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। जबकि आतंकी टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आतंकी की चारों साथियों से पूछताछ कर रही है।

विदित रहे कि नवंबर माह में पंजाब के तीन शहरों पठानकोट, नवाशहर और लुधियाना में आतंकी हमले हुए थे। बम धमाकों से पंजाब में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पंजाब पुलिस ने एक के बाद एक आतंकी हमले में शामिल छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आतंकी सुखप्रीत उर्फ शुखा फरार होने में कामयाब हो गया था। इस दौरान पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के पुलिस से संपर्क कर आतंकी के संबंध में जानकारी दी थी। जिसके बाद उत्तराखंड की एसटीएफ भी सतर्क हो गई थी।

इस दौरान फरार आतंकी के बाजपुर और केलाखेड़ा में होने की एसटीएफ को इनपुट मिले थे। जिसके बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस और एसटीएफ आतंकी की तलाश में बाजपुर और केलाखेड़ा में डेरा डाल दिया था। देर रात एसटीएफ ने मिले इनपुट के आधार पर बाजपुर और केलाखेड़ा में दबिश दी लेकिन आतंकी तब तक फरार हो चुका था। इस पर पुलिस ने उसे शरण देने वाले केलाखेड़ा, ग्राम रामनगर निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ शाबी पुत्र गुरनाम और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह, रामपुर, स्वार हाल बाजपुर संधू ढाबा निवासी गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह और ग्राम बाजपुर निवासी अजमेर सिंह उर्फ लाडी पुत्र गुरवेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!