Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड में भी एक बार फिर से कोविड का कहर

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी हुईं कोविड पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, मुम्बई। कोरोना वायरल का कहर अब तक टला नहीं है। इस संक्रमण की वजह से बीते साल से अब तक कई लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। हालांकि फिलहाल कोविड का कहर इतना ज्यादा नहीं है। लेकिन अब तक भी इसका साया लोगों के ऊपर से हट नहीं पाया है। वहीं बॉलीवुड में भी एक बार फिर से कोविड का कहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिग्ग अभिनेता कमल हासन के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। वहीं अब काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी इस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।

इस बात की जानकारी खुद तनीषा मुखर्जी ने दी है। तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, ‘सभी को हाय, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और जरूरत के मुताबिक आईसोलेटेड रहूंगी।’ तनीषा की ये स्टोरी देख उनके फैंस भी खासे परेशान हो गए हैं। सभी लोग तनीषा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

तनीषा मुखर्जी मां तनुजा के साथ मुंबई में रहती हैं। तनीषा मां का ख्याल रखती हैं। तनीषा कोविड पॉजिटिव आई हैं लेकिन अब तक उनकी मां तनुजा के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं हाल ही में अभिनेता कमल हासन भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कमल हासन इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।

विदित रहे कि तनीषा मुखर्जी दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। तनीषा की बहन काजोल भी पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वहीं तनीषा ने भी अपनी मां और बहन की तरह फिल्मों में हाथ आजमाया था। लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और उनकी गिनती फ्लॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी। तनीषा ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस दौरान उनका नाम बिग बॉस के ही कंटेस्टेंट अरमान कोहली के साथ जुड़ा था। लेकिन शो के कुछ समय बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!