Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी पहुँचे सीरगोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर

मुख्यमंत्री ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दर्शन-पूजन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे जहां संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दर्शन पूजन किए। इस मौके पर मन्दिर प्रबंधन की तरफ से बाबा जिन्दर, गोविंद सहित लोगों ने रविदास अमृतवाणी की पुस्तक और सरोपा के साथ ही गुलदस्ता देकर स्वागत किया। यहां से निकलकर मन्दिर के वीआइपी गेस्ट हाउस में बैठकर चाय नाश्‍ता के दौरान मंदिर के लोगों से प्रगति के बारे में जानकारी ली। रविदास मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्यों की बाबत बातचीत कर अविलंब कराने का आश्वासन भी दिए। इसके बाद काफिला निर्माणाधीन सत्संग हाल के पास पहुंचा जहां काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

रविदास मंदिर के पास चार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सत्संग हाल और बनने वाले पार्क तथा रास्ते को देखने पहुंचे। जहां पहले सत्संग हाल का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने पार्क बनने के लिए अधिग्रहण होने वाली जमीन के बावत जिलाधिकारी से पूछा। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि 60 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।जबकि 40 प्रतिशत जमीन लेना बाकी हैं। सत्संग हाल के सामने संत रविदास की कांस्य की प्रतिमा भी लगेगी। मूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपये है। 1,5 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण कर पार्क बनेगा।

भगवानपुर मोड़ से रविदास सत्संग हाल तक सीसी रोड और सत्संग हाल से नेशनल हाइवे तक पिच मार्ग बनेगा। सत्संग हाल से होकर हाइवे में जोड़ने वाले मार्ग को बनाने में एनएचएआई बाधक बन रही है। इस पर सीएम ने काम को सही तरीके से करने का निर्देश मातहतों को दिए। सत्संग हाल के सामने पार्क बंनाने और मूर्ति लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई थी।इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, सुरेन्द्र नारायण सिंह, सुरेश सिंह, पीयूष वर्धन, अरविंद सिंह रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!