Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

  • मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे : प्रधानमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के राज्यपाल ले0 (से.नि.) जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम हस्तियों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।पिछले 5 वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उससे मुझे विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है। उन्होंने आगे लिखा, राज्य में विकास का जो काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों ही यहां के काम आ रही है। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।

प्रदेशभर में आज 21वां राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन सबके बीच तमाम हस्तियों ने उत्तराखंडवासियों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, अपनी सरल जीवन शैली, ईमानदारी और विनम्रता के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के लोगों ने अपने परिश्रम से राज्य को एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ट्वीट करते हुए लिखा, नैसर्गिक सौंदर्य, पराक्रम, धर्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पवित्र संगम स्थली देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड ऐसे ही निरंतर विकास व जनकल्याण के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे, मैं राज्य की खुशहाली व समृद्धि की कामना करता हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अध्यात्म और संस्कृति की पावन धरा देवभूमि को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!