Breaking News :
>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

तमिलनाडु में आफत की बारिश जारी, 5 लोगों की मौत; जन-जीवन अस्त-व्यस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2021, मंगलवार, चेन्नई। तमिलनाडु में आफत की बारिश जारी है। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 538 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं 4 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि अगर यहां पर बारिश तेज होती है तो और ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। अभी यहां के मदुरै में भारी जारी है। जिला कलेक्टर ने मदुरै में सथायार बांध में जलस्तर का निरीक्षण किया है

चेन्नई  में भारी बारिश से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। दक्षिण में स्थिति इस राज्यों में पिछले 2 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को जिंदगी अस्त- व्यस्त हो गई है। मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या बढ़ गई है। निचले इलाकों में स्थित मकानों में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण अग्रहारम, कोरात्तूर क्षेत्र में बारिश का पानी घरों में घुसा गया है। बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी छह साल पहले भी अत्यधिक बारिश के बाद तबाही झेल चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर मानसून के चलते 9-12 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु के मदुरै जिले में भारी बारिश के चलते स्कूल और कालेज बंद हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर ने इसका एलान किया था। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। मदुरै में 22 व्यक्तियों वाली राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमों को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि चेन्नई में इस वक्त क्या हालात हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!