Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों और गैर मुस्लिमों की हत्या के घटनाक्रम के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा के हालात की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों और गैर मुस्लिमों की चुन-चुनकर हत्या के ताजा घटनाक्रम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में सुरक्षा के हालात की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के महानिदेशक और खुफिया विभाग व गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शाह ने देश के विभिन्न भागों में चुनौतियों से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर सामंजस्य के साथ काम करने की जरूरत बताई।

खुफिया ब्यूरो ने बुलाई देश भर के पुलिस महानिदेशकों की बैठक

गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, सोमवार को पुलिस महानिदेशकों के साथ बैठक खुफिया ब्यूरो की ओर से बुलाई गई। खुफिया ब्यूरो साल में दो बार देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा की स्थिति, उभर रही नई चुनौतियों और उससे निपटने के उपायों पर विचार करने के लिए पुलिस महानिदेशकों की बैठक बुलाती है। यह बैठक भी उसी कड़ी का हिस्सा थी। इस अति गोपनीय बैठक के बारे में गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक में नक्सल समस्या, आइएस व अलकायदा के पैर जमाने की कोशिशों और जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में नई चुनौतियों से जल्द निपटने का दिया भरोसा

अमित शाह ने पिछले कुछ वर्षो में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाने का श्रेय सुरक्षा एजेंसियों को दिया। इसके साथ उन्होंने बताया कि किस तरह से पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादी संगठनों के मुख्य धारा में शामिल होने से हिंसक घटनाओं में तेजी से कमी आई है। लेकिन अलगाववादी घटनाओं और घुसपैठ में कमी के बावजूद ड्रग्स तस्करी के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने चिंता जताई। इससे निपटने के लिए उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच खुफिया सूचना के आदान-प्रदान और बेहतर तालमेल के साथ कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया।

सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ताजा घटनाओं पर चिंता जताते हुए अमित शाह का कहना था कि हताशा में आतंकी लोगों में दहशत फैलाने के लिए निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि सीमा पार बैठे आतंकियों के आका अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। सुरक्षा बलों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नई चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।  उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में जो लोग मारे गए हैं, उनमें ज्यादातर हिंदू और सिख शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!