Breaking News :
>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बचाव कार्य के लिए डीआइजी ने हरिद्वार से बुलाई एसडीआरएफ की दो टीमें, जिन्हें रुद्रपुर व हल्द्वानी भेजा जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, हल्द्वानीबारिश का रौंद्र रूप पूरे कुमाऊं में देखने को मिल रहा है। तराई से पहाड़ तक जहां-तहां लोग फंसे हुई है। बचाव कार्य के लिए डीआइजी ने हरिद्वार से एसडीआरएफ की दो टीमें बुलाई हैं। जिन्हें रुद्रपुर व हल्द्वानी में भेजा जाएगा। वहीं एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने आपदा ग्रस्त मार्गो में जाकर हालातों का जायजा लिया है।

डीआइजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से एसडीआरएफ की दो टीमें रवाना हो चुकी हैं। एक टीम में राजपाल सिंह, लखपति प्रसाद, महावीर नेगी, मनेंद्र्र सिंह, विनोद नेगी, कमल रावत, संदीप गोस्वामी, शैलेंद्र चमोली व अजय सिंह है। दूसरे टीम में रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, चंद्रमोहन, वेद किशोर, अनिल नेगी, हरीश प्रसाद, संदीप कुमार व विपिन राणा शामिल हैं। डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि एक टीम रुद्रपुर व दूसरी हल्द्वानी में बचाव कार्य करेगी।

इधर, हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में मलवा आने से वह बंद है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी मंगलवार की सुबह उक्त मार्गो का निरीक्षण करने को पहुंची। उन्होंने बताया कि कई पर्यटक रविवार की रात कई पर्यटक मार्गो पर फंस गए थे। जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों व पर्यटकों से अनुरोध किया है कि जहां हैं। वहीं पर सुरक्षित रहें। खासकर नैनीताल की ओर कुछ दिन तक न आएं।

गौला पुल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी 

एसपी सिटी डॉ० जगदीश चंद्र ने गौला पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया पुल के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। पुल पर भारी खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से नदी के आसपास न जाने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!