Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार, “प्रदेश में बची-खुची जमीन खिसकने की आशंका से बौखलाई कांग्रेस”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बुधवार। कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में बची-खुची साख और जमीन खिसकने से आशंकित कांग्रेस अब बेबुनियाद आरोप-प्रत्यारोप पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सवाल तो पूछ रहे हैं, लेकिन इनका जवाब अपनी सरकार के कार्यकाल में ढूंढते तो बेहतर होता।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ भी कहने का अधिकार कांग्रेस खो चुकी है। कांग्रेस पार्टी एनएच मुआवजा घोटाला, खाद्यान्न, छात्रवृत्ति घोटाला जैसे मसले उठा रही है, मगर ये कांग्रेस के कार्यकाल में ही घटित हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

इन प्रकरणों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और आरोपितों पर कार्रवाई कर कई व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। कांग्रेस को भाजपा सरकार की यह नीति रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से राज्य में कोरोना नियंत्रण में है और रिकवरी दर भी अन्य राज्यों से बेहतर है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर संदेह को लेकर दायर याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। भगत ने कहा कि कांग्रेस की फितरत हमेशा ही भ्रामक तथ्यों के जरिये अदालत और जनता का समय खराब करने की रही है। देशभर में चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर संदेह का शोर मचाने वाली कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!