Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

दक्षिण भारत की चर्चित एक्ट्रेस वीजे चित्रा होटल में मिली मृत, कुछ समय पहले हुई थी सगाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बुधवार। दक्षिण भारत की चर्चित एक्ट्रेस वीजे चित्रा के सुसाइड करने की ख़बर आ रही है। चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के बाहर एक होटल में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रा की कुछ अर्सा पहले ही सगाई हुई थी। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

चित्रा महज़ 28 साल की थीं। चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस मौत की वजह तलाश रही हैं। चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं।

चित्रा रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। वो ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं। होटल में उनके मंगेतर भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दु:खद क़दम उठाया।

चित्रा ने तमिल इंडस्ट्री में कई चैनल्स पर प्रस्तोता के रूप में काम किया था। फ़िलहाल वो पांडियान स्टोर्स धारावाहिक में नज़र आ रही थीं। उन्होंने अपने किरदार मुल्लई के ज़रिए लम्बी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। चित्रा सोशल मीडिया में भी सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख फॉलोअर्स हैं। चित्रा की आख़िरी इंस्टाग्राम पोस्ट 14 घंटे पहले की है।

चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने अपना दुख ज़ाहिर किया। इंस्टग्राम पर उनकी तस्वीरों पर फैन RIP लिखकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, ट्विटर पर एक फैन ने लिखा- आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे और कभी नहीं भुला पाएंगे। सोने के दिल वाली लड़की थीं। ईश्वर आत्मा को शांति दे।

विदित रहे कि इस साल कई सेलेब्रिटीज़ हमेशा के लिए छोड़कर चले गये। इनमें सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल हैं, जिनका मृत शरीर उनके आवास पर मिला था। सुशांत की मौत को पुलिस ने सुसाइड माना था। हालांकि, इसकी अभी सीबीआई जांच चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!