Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

73वॉ गणतन्त्र दिवस के अवसर पर फ्लैट्स मैदान एवं आयुक्त कार्यालय में आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने किया ध्वजारोहण

कलैक्ट्रेट परिसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एटीआई में संयुक्त निदेशक प्रकाश चन्द्र द्वारा किया गया ध्वजारोहण।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जनवरी 2022, बुधवार, नैनीताल (सूचना)। 73वॉ गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सागदी के साथ मनाया गया। सरोवर नगरी में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में प्रकाशमान किया गया। फ्लैट्स मैदान एवं आयुक्त कार्यालय में आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, कलैक्ट्रेट परिसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एटीआई में संयुक्त निदेशक प्रकाश चन्द्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

मुख्य अतिथि दीपक रावत ने ध्वाजारोहण करते हुए, फ्लैट्स मैदान में आयोजित भव्य परेड की सलामी लेते हुये जनपद वासियों के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतन्त्र दिसवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को अधिकारों के साथ ही मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किये हैं। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ ही प्रयोग इस प्रकार करना चाहिए कि दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन न हो। हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को कर्तव्य बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, देश की सीमाओं व देश की आन्तरिक सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों को भी नमन करता हूँ। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा लोकतन्त्र के महान उत्सव पर सभी अपने-अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें ताकि देश को साफ-सुथरा लोकतंत्र मिल सके। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नवयुवकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वें भी अपना मतदान अवश्य करें।

इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को कोविड-19 संक्रमण के दौरान चलाये गये अभियान “मिशन हौसला” के अन्तर्गत विशिष्ट कार्य के लिए मा० मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन बेला पर हम सभी संविधान के मूलभूत आदर्शों की रक्षा एवं राज्य तथा राष्ट्र के सर्वांगींर्ण विकास के लिए संकल्पबद्व होना चाहिए। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि देश के विकास में सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सबसे बड़ा योगदान होता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निष्ठा से योजनाओं का लाभ पात्र जनता तक पहुॅचाये तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, आइआरबी प्रथम बेलपड़ाव, महिला नागरिक पुलिस नैनीताल, महिला पीएसी 31वीं वाहिनी रूद्रपुर एवं एनसीसी की टोली ने परेड में प्रतिभाग करते हुए अपनी-अपनी प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में नागरिक पुलिस महिला प्रथम, यातायात पुलिस द्वितीय व नागरिक पुलिस तृतीय पर रही। इस अवसर पर तल्लीताल डॉठ महात्मा गॉधी जी, शहीद मेजर राजेश अधिकारी, डॉ० भीमराव अम्बेडकर व मल्लीताल स्थित पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रृद्वा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ रेंज डॉ० नीलेश आनन्द भरणें, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, परेड के प्रथम कमांडर नितिन लोहनी, द्वितीय कमाण्डर संदीप नेगी, तृतीय कमाण्डर रमेश सिंह नेगी के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!