Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून(जि.सू.का.)। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कार्मिकों सम्बोंधित करते हुए कहा कि भारत में 600 ईसा पूर्व से छोटे-छोटे राज्य होने के दस्तावेज हैं किन्तु 26 जनवरी 1950 को हमारे देश के संविधान को लागू किया गया है। हमारे देश का संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, नैतिक, मौलिक अधिकारों की जानकारी देता है साथ ही हमारा मार्गदर्शन भी करता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हमारी कार्य पालिका एवं न्याय पालिका भागीरथी एवं मंदाकिनी हैं तो हमारा संविधान गौमुख है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने विभिन्न निर्णयों में देश के संविधान को सर्वोपरि रखा है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की संस्थायें मजबूत होंगी तो देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा वे जिस भी विभाग, संस्थाओं में कार्य कर रहे हैं, वह कितना भी छोटा क्यों न हो, वहाँ पर पूर्ण सिद्धत एवं जिम्मेदारी से कार्य करते हुए उस संस्था को मजबूत बनाए तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए हमारे संविधान के निर्माताओं का सपना साकार करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र जुंवाठा जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्ति सहायक वीरेन्द्र सिंह, कलेक्ट्रेट के अधिकारीगण/कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!