Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

सावन के आखरी सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओँ की भीड़

देहरादून: सावन के आखरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओँ की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक को मंदिरों में लंबी लाइन लगी रही। वहीं, मंदिर भोले के जयकारों से गूंजते रहे।

देहरादून, हरिद्वार, गढ़वाल और कुमाऊं के मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हरिद्वार के दक्ष मंदिर, बिलकेश्वर मंदिर और नीलेश्वर महादेव मंदिर में बारिश के बावजूद  श्रद्धालुओं की लाइन नजर आई।

इसके अलावा तिलभांडेश्वर, दक्षिण काली मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। 26 अगस्त पूर्णिमा को रक्षाबंधन के साथ ही श्रावण मास की समाप्ति हो जाएगी। 27 अगस्त से भादो मास शुरू हो जाएगा।

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

श्रावण मास के सोमवार को यमकेश्वर प्रखंड के मणिकूट पर्वत की तलहटी पर स्थित पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

सोमवार को जलाभिषेक का अलग महत्व माना जाता है। इस कारण रविवार की रात से ही नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के वक्त यहां भीड़ बढ़ती चली गई। जलाभिषेक के लिए लगने वाले श्रद्धालुओं की लाइन खचाखच भरी है।

इस माह अब तक नीलकंठ महादेव मंदिर में 54 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। ऋषिकेश के अन्य पौराणिक शिवालय वीरभद्र महादेव चंद्रेश्वर महादेव और सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!