Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फि‍र बदला मौमस, रुक रुककर हो रही बारिश; जारी किया गया अलर्ट

देहरादून: एक बार फि‍र मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी सही साबित हुई। सोमवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली। दून समेत कई जिलों में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के कारण हुए भूस्‍खलन से चमोली में बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल और पागलनाला के पास बंद है। उत्‍तरकाशी में एनएच-94 धरासू-यमुनोत्री मार्ग डाबरकोट के पास मार्ग अवरुद्ध है। वहीं, टिहरी में गंगोत्री राजमार्ग नरेंद्रनगर और ताचला के पास मलबा आने से बाधित है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में मौसम का मिजाज ज्यादा तल्ख रहेगा। इस दौरान बादल फटने के साथ ही बज्रपात की घटनाएं होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शासन ने सभी जिलाधिकारियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच रविवार को प्रदेश में बारिश भले ही नहीं हुई हो, लेकिन आसमान में काले बादल डेरा डाले हुए हैं। चमोली जिले में शुक्रवार से बंद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रविवार को भी बहाल नहीं हो पाया। करीब पांच सौ यात्रियों को बदरीनाथ और पांडुकेश्वर में रोका गया है। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि बदरीनाथ के निकट लामबगड़ में मलबा साफ कर दिया गया है, लेकिन  इस बीच जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ समेत दो और स्थानों पर मलबा आ गया। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को उम्मीद है इन दो स्थानों पर देर रात तक मलबा हटा लिया जाएगा। केदारनाथ हाईवे पर भी भूस्खलन से आवाजाही बाधित होती रही। प्रदेश में दरकती पहाड़ियों के कारण 50 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हैं।

देहरादून में सुबह हुई झमाझम बारिश 

शहर व आसपास के इलाकों में तड़के करीब तीन बजे से गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। चार बजे से कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि, सुबह 6 बजे बारिश थम गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार तीन दिन तक उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, मसूरी में मूसलाधार बारिश से मसूरी-चकराता हाईवे कैम्पटी फॉल से 4 किमी आगे कांडीखाल में सड़क पर बोल्डर और मलवा आने से बंद है। सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!