Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्डदेहरादून

कारगिल दिवस पर सभी डीएवी पीजी कालेज के युवा संकल्प लें नशा मुक्त उत्तराखंड का : एडवोकेट ललित जोशी

नशा आतंक का सबसे बड़ा हथियार : एडवोकेट ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 26 जुलाई 2023, देहरादून। डीएवी कॉलेज देहरादून में छात्र संघ समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र राजनीति के अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा एबीवीपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने खुद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। यह एकमात्र संगठन है जहां विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर काम करते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, और हमारे वीर तब और मजबूत हो जाएँगे जब आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इस डीएवी कॉलेज का प्रत्येक युवा संकल्प लें कि वह नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद का सबसे बड़ा हथियार नशा है और यह नशा हमारी जड़ों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमें इस देवभूमि की आन बान शान को बचाना है तो नशे के खिलाफ हम सबको लड़ना होगा, मरना होगा ताकि एक माँ के सुहाग की रक्षा की जा सके, एक बच्चे को अनाथ होने से बचाया जा सके। ताकि एक माँ बाप के बुढ़ापे की लाठी को टूटने से रोका जा सके।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री विक्रम, प्राचार्य के.आर. जैन, केयर नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष दयाल सिंह, महासचिव मनमोहन सहित अनेक छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!