Breaking News :
>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ>>सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम>>बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या>>देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
आर्थिक गतिविधियाँदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को दी ‘लिमिट’ में रहकर काम करने की चेतावनी, कहा- ‘नहीं चलेंगे लोन वसूली के हथकंडे’

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 26 जुलाई 2023, नई दिल्ली। लोन वसूली के लिए बैंकों की तरफ से आम आदमी को परेशान करने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे जुड़ी कई शिकायतें मिलने पर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बैंकों को ‘लिमिट’ में रहकर काम करने की चेतावनी दी है। संसद के मानसून सत्र के दौरान जब एक सांसद ने लोन वसूली के लिए बैंकों के आम लोगों को परेशान करने और धमकाने जैसे हथकंडों की ओर ध्यान दिलाया, तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने जवाब में कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। सभी बैंकों को ‘लिमिट’ में रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा,‘मुझे भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं कि कैसे कुछ बैंक लोन वसूली के लिए लोगों के साथ निर्दयी व्यवहार करते हैं। सरकार की ओर से आरबीआई को साफ कह दिया गया है कि वह ऐसे बैंकों को दिशानिर्देश जारी करे। इसमें चाहें सरकारी बैंक हों या प्राइवेट कि लोन की वसूली के लिए उन्हें कठोर कदम नहीं उठाने चाहिए। जब भी लोन की वसूली के लिए आम आदमी को अप्रोच किया जाए, तो ह्यूमैनिटी और सेंसिटिविटी को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आरबीआई के दिशानिर्देश होने के बावजूद कुछ बैंक लोगों से लोन वसूली के लिए जबरदस्ती करने वाले तरीके अपनाते हैं। इसमें धमकाना, घर के बाहर तमाशा करना इत्यादि शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!