Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

17 जून 2021 को करीब साढ़े 12 महीने की ट्रेनिंग के बाद 17 डीएसपी पुलिस की मुख्यधारा में होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, देहरादून। 17 जून 2021 को 17 डीएसपी पुलिस की मुख्यधारा में शामिल होंगे। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीसी) नरेंद्रनगर में करीब साढ़े 12 महीने की ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीमित संख्या में ही पासिंग आउट होने वाले डीएसपी के स्वजन को बुलाया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में पासिंग आउट परेड, मुख्यमंत्री व पुलिस अधिकारियों के भाषण शामिल होंगे। डीएसपी का यह छठा बैच है, जो पीटीसी नरेंद्रनगर से पासिंग आउट होगा। कोविड के कारण इस बार ट्रेनिंग आनलाइन भी करवाई गई थी। पास आउट होने वालों में डीएसपी में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के शामिल हैं।

ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को अंतरकक्ष व बाहरी कक्ष प्रशिक्षण, घुड़सवारी, तैराकी, व्यवहारिकता, साइबर थाने, एसटीएफ व अन्य इकाइयों का भ्रमण, विजिलेंस, कुंभ ड्यूटी व कांवड ड्यूटी अटैचमेंट, पुलिस ट्रेनिंग, योग, पीटी, विभिन्न जगह की विजिटिंग करवाई गई। पासिंग आउट के बाद सभी डीएसपी का छह महीने का थानों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में सृजित पदों के सापेक्ष डीएसपी कम थे। समय-समय पर डीएसपी के सेवानिवृत्त होने के कारण विभिन्न इकाइयों में डीएसपी की कमी चल रही थी। 17 डीएसपी पुलिस की मुख्यधारा में जुड़ने के बाद यह कमी पूरी हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!