Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को करेंगे ‘मन की बात’, ट्वीट कर लोगों से प्रेरक कहानियों को शेयर करने का किया आग्रह

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को होने वाले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए लोगों से अपनी प्रेरक कहानियों को शेयर करने का आग्रह किया है। ये कहानियां कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी हों।

अगले मन की बात के लिए लोगों से आइडिया मांगते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘जनवरी के मन की बात में प्रेरित करने वाले उदाहरणों के जरिए कला, संस्कृति, पर्यटन व कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विषयों पर चर्चा की गई। ऐसे ही टॉपिक पर फरवरी में भी चर्चा चाहता हूं जो 28 फरवरी को होने वाली है।’ पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के मौके पर सभी रेडियो के श्रोताओं को शुभकामनाएं दी थी और इसे सोशल कनेक्ट का बेहतरीन माध्यम बताया था। उन्होंने मन की बात का जिक्र करते हुए शुक्रिया अदा किया और कहा था कि व्यक्तिगत तौर पर इस माध्यम के सकारात्मक प्रभाव को उन्होंने महसूस किया है।

हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले इस प्रोग्राम का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी शेयर किया है जिसपर लोग अपना मैसेज हिंदी या अंग्रेजी भाषा में रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। भारत सरकार की ओर से भी इस बाबत बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर ही अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए आइडिया मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आपसे आइडिया उन टॉपिक या विषयों पर साझा करने को कहा है जिसपर  वे अपने कार्यक्रम मन की बात के 74 वें भाग में चर्चा करेंगे।’ इसमें यह भी कहा गया, ‘आगामी मन की बात में आप जिस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से विचार या चर्चा चाहते हैं उन टॉपिक पर अपने सुझाव भेज दें। इस मंच पर आप अपने विचार शेयर करें या टोल फ्री नंबर पर डायल कर या रिकॉर्ड कर संदेश प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाए।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!