Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र से दुःखद खबर : जलगाँव जिले के किंगान गाँव के निकट हुआ भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में किंगान गांव के निकट रविवार देर रात एक वाहन के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के मजदूर थे। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ पपीते से लदा ट्रक पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंच गई और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पांच मजदूरों की हालत काफी गंभीर बतायी गयी है। उन्‍हें इलाज के लिए एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगाँव में दिल दहला देने वाले ट्रक हादसे के शिकार हुए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों को जल्द स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

घटना में मारे गए लोगों की पहचान शिख हुसैन शिख (30), सरफराज कसम तंडवी (32), नरेंद्र वामन बाग (25), दिगंबर माधव (55), दिलदार हुसैन तड़वई (20), संदीप युवराज भरराव (27) अशोक जगन (40), दुराबाई संदीप भरराव (20), गणेश रमेश मोरे (5), सरदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक बाग़ (3), संगीता अशोक बाग़ (35), समनबाई इंगल (24), कामबाई रमेश मोरे (45) और सबनूर हुसैन तड़वई (53) के रूप में हुई है।

बीती 12  फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 6 बजे एक SUV और ट्रक की भीषण टक्‍कर में  चार लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सांगोला-पंढरपुर के कसेगांव के पास हुई इस हादसे में घायल हुए लोगों में से एक की हालत काफी गंभीर थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल कोल्हापुर जिले के चंदगढ़ तहसील के रहने वाले थे। वे पंढरपुर में भगवान विठ्ठल के ‘दर्शन’ के लिए जा रहे थे। एसयूवी में कुल 16 लोग सवार थे। इस हादसे में एक पुरुष, दो महिला और लड़की की मौत हो गई थी। हादसा  उस समय हुआ जब एसयूवी चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और एसयूवी सड़क किनारे खड़े स्थिर ट्रक से जा टकरायी। हादसा इतना खतरनाक था कि  एसयूवी को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया था। इस हादसे में मृतकों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। शवों और घायलों को उप-जिला अस्पताल में भेज दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!