Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

अधिकारी संवेदनशील बनें, पूरे मनोयोग से करें काम : महाराज

पीएमजीएसवाई सड़कों की घटिया गुणवत्ता पर लगाई फटकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, पौड़ी। अधिकारी संवेदनशील बनें, दिल लगा कर पूरे मनोयोग से काम करें। अपना व्यवहार ठीक रखें और कार्यसंस्कृति विकसित करें।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को जिला मुख्यालय सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से कही। बैठक के दौरान उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग धूमाकोट की खराब गुणवत्ता को देखते हुए उसकी सैम्पलिंग एवं टेस्टिंग के आदेश देने के साथ-साथ पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता आर.पी. सिंह से दूरभाष पर बात कर पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई सड़कों की टॉपिंग उखड़ने और घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें शीघ्र ठीक करने के आदेश दिए।

समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सरकार की योजनाओं के विषय में क्षेत्र के लोगों को जानकारी उपलब्ध न करवाने पर समाज कल्याण अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने लोक निर्माण खंड बेंजार्रो के तहत पोखरा बैंजारो मोटर मार्ग से दीवान का बूंगबूंग-देवकण्डाई-भैसवाडा-नोखोली सहित का कार्य एक माह के अंदर पूरा करने का आदेश देते हुए क्षेत्र की सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्रता से करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए 30 मई तक 12 किमी सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल तक निर्माण कार्य के लिए डीपीआर भेजने को कहा है।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक ने निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग पाबौ के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए समय से कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई सड़कों की घटिया गुणवत्ता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने ठीक तरह से कार्य नहीं किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विकास कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जो अधिकारी काम में लापरवाही बरतने के साथ-साथ बैठकों में अनुपस्थित रहते हैं उनके वेतन को रोक दिया जाए। सिंचाई पेयजल संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि विकास कार्यों के सत्यापन में ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और क्षेत्रीय प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए और विकास संबंधित सूचनाएं जनप्रतिनिधियों को देने के अलावा उनके सुझाव भी आमंत्रित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी विजय जोगदंडे ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंत्री जी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते समीक्षा बैठक में जिन बिंदुओं पर विचार किया गया है उनके संबंध में 15 दिनों के अंदर अंदर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पोखरा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, भाजपा पोखरा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरिल्ला, सतपुली मंडल अध्यक्ष बृजमोहन, एकेश्वर मंडल अध्यक्ष सरताज सिंह नेगी, जिलाधिकारी विजय जोगदंडे, सीडीओ प्रशांत आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पौड़ी, परियोजना प्रबंधक उरेडा पौड़ी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पौड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी पौड़ी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी पौड़ी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता पेयजल निर्माण निगम पौड़ी एवं जिला पंचायती राज अधिकारी पौड़ी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!