Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “राहुल गांधी देश के सबसे असफल कुंठित हताश और निराश नेता”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे असफल कुंठित हताश और निराश नेता हैं। विदेशी धरती पर जाकर कोई देशभक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश विरोधी बयान नहीं देता। अब देश में कोई उनकी सुनता नहीं है, इसलिए अपनी निराशा हताशा विदेश में निकाल रहे हैं। आश्चर्य है कि इसी नेता को कांग्रेस के कुछ नेता कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मुहिम चलाए हुए हैं। फिर तो कांग्रेस का भगवान ही मालिक है। यह बयान देकर राहुल गांधी ने अपनी देश भक्ति और राष्ट्र निष्ठा पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। हमने कभी भी विदेश में जाकर देश की आलोचना नहीं की, लेकिन एक कुंठित, हताश और निराश व्यक्ति से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। जब डा. मनमोहन सिंह जी देश के पीएम थे और मैं यूएस की यात्रा पर था, तो वहां के पत्रकारों ने मुझसे सवाल पूछा था कि क्या मनमोहन सिंह ‘अंडरअचीवर’ हैं? तो मैंने जवाब दिया था कि वह कांग्रेस के नहीं, भारत के प्रधानमंत्री हैं और भारत का प्रधानमंत्री कभी ‘अंडरअचीवर’ नहीं हो सकता।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के हालात की तुलना पाकिस्तान से की थी। उन्होंने मौजूदा सरकार को ‘डीप स्टेट’ बताया है, जिसका आशय शासन की एक ऐसी व्यवस्था से है जो गोपनीय तंत्र से चलाई जा रही हो। भाजपा पर पूरे देश में केरोसिन छिड़कने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बस एक चिंगारी की जरूरत है और देश बड़ी मुसीबत में पड़ जाएगा। कांग्रेस नेता ने भारतीय विदेश सेवा पर भी सवाल उठाया और उसे अहंकारी तक बता दिया। पूर्वी लद्दाख में चीन की गतिविधियों को लेकर फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। शुक्रवार को लंदन में एक थिंक टैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीबीआइ और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिये लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचला जा रहा है। भारत की स्थिति वैसी ही होती जा रही है जैसी पाकिस्तान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि वे सबकी सुनते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे किसी की नहीं सुनते। भाजपा लोगों की आवाज दबा रही है। भारतीय लोकतंत्र को वैश्विक हित में बताते हुए राहुल ने कहा कि अगर इसे नुकसान होता है तो पूरे विश्व के लिए समस्या खड़ी होगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!