Breaking News :
>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आसमान से ड्रोन पर लगे कैमरों की मदद से जंगल के चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार। कहीं जंगलों में पेड़ों का अवैध कटान तो कहीं शिकारियों और तस्करों का बेजबानों पर मंडराता खतरा। यही नहीं, आबादी वाले क्षेत्रों में होश फाख्ता करती हाथी, गुलदार, भालू जैसे वन्यजीवों की धमक। विषम भूगोल और 71.05 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड में फिलहाल तो सूरतेहाल कुछ ऐसा ही है। हालांकि, अब निगरानी तंत्र को सशक्त करने की दिशा में आधुनिक तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। इस कड़ी में कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत वन विभाग के सभी सर्किलों को ड्रोन मुहैया कराए गए हैं। आसमान से ड्रोन पर लगे कैमरों की मदद से जंगलों के चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। यानी, जंगल सुरक्षित रहेंगे और बेजबान भी। साथ ही वन्यजीवों के मूवमेंट का भी पता लगता रहेगा।

जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण भी बचेगा और बचेंगे जंगलों में रहने वाले वन्यजीव। इस सबके मद्देनजर ही उत्तराखंड में फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स की अवधारणा को धरातल पर उतारने का निर्णय हुआ। वर्ष 2018 में ड्रोन फोर्स अस्तित्व में आई और पिछले दो वर्षों के कालखंड में इसने अपने औचित्य को सही भी ठहराया है। प्रायोगिक तौर पर गत वर्ष हुई हाथी गणना के साथ ही मगरमच्छ, घड़ियाल और ऊदबिलाव के आकलन में ड्रोन का इस्तेमाल उपयोगी साबित हुआ। कुछ इलाकों में पेड़ों के अवैध पातन और खनन की घटनाओं पर नकेल कसने को भी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

मानसून सीजन में कुछ ऐसे स्थलों की रेकी की गई, जहां वनकर्मियों का पहुंचना दुष्कर था। अब निगरानी तंत्र की मजबूती के लिए वन विभाग के सभी 10 सर्किलों के 44 वन प्रभागों को ड्रोन मुहैया कराए गए हैं। ड्रोन के संचालन के लिए वनकर्मियों का प्रशिक्षण भी अंतिम चरण में है। कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में तो ड्रोन से निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। जाहिर है इस पहल से वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बड़ा सुरक्षा कवच हासिल हुआ है। आने वाले दिनों में आसमान से ड्रोन पर लगे कैमरों से जंगलों की निगरानी होगी। इससे यह भी पता चल सकेगा कि जंगल में कौन घुसा है। वनकर्मी गश्त कर रहे हैं या नहीं। जिस क्षेत्र में पौधारोपण कराया गया है, उसकी स्थिति क्या है। कहीं पेड़ों का अवैध कटान अथवा नदियों से खनन तो नहीं हो रहा। साफ है कि इस मुहिम से पर्यावरण को महफूज रखने में मदद मिलेगी तो यह मानव-वन्यजीव संघर्ष को थामने में भी मददगार होगी। यदि वन क्षेत्र से लगे किसी इलाके में कोई वन्यजीव आबादी की तरफ रुख करेगा तो उसकी जानकारी मिलने पर तुरंत सुरक्षात्मक उपाय किए जा सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!