Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंमनोरंजनविदेश

कोरोना महामारी के दृष्टिगत अमेरिका में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला ग्रैमी अवार्ड समारोह हुआ स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार जारी है। अब तक इस महामारी की चपेट में लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के चलते देश-दुनिया के कई खास आयोजनों को समय-समय पर टाला जा रहा है। अब इस साल होने वाले बहुचर्चित ग्रैमी अवॉर्ड शो को भी टाल दिया गया है। इस शो का आयोजन 31 जनवरी को लॉस एंजिल्स में होना था, लेकिन अमेरिका के कई हिस्सों में कोरोना वायरस की महामारी कम होने के नाम नहीं ले रही  है जिसके चलते आयोजकों ने ग्रैमी अवॉर्ड को टालकर मार्च में करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी म्यूजिक कंपनी द रिकॉर्डिंग एकेडमी ने एक बयान जारी करते हुए दी है।

कंपनी के बयान के अनुसार ग्रैमी अवॉर्ड शो को 31 जनवरी से स्थगित करके 14 मार्च कर दिया गया है। वहीं शो के आयोजकों ने अपने बयान में कहा है कि लॉस एंजिल्स में कोविड-19 की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। अस्पतालों की सेवाएं चरमराती जा रही हैं। आईसीयू भी अपनी क्षमता को पूरा करते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार हमें अपने शो को स्थगित करना सबसे सही फैसला लगा रहा है। आयोजकों ने आगे कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है, क्योंकि सैकड़ों संगीतकारों और शो को प्रोड्यूस करने वाले लोगों की सेहत का ख्याल बहुत जरूरी है। गौतलब है कि ग्रैमी अवॉर्ड संगीत की दुनिया के बड़े पुरस्कारों में से एक हैं। 2021 का ग्रैमी अवॉर्ड शो लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंट्रल में होना है, लेकिन कोरोना महामारी  के चलते इस शो पर संकट के बादल छा गए हैं।

दुनिया भर में संगीत से तीन बड़े संगीत अवॉर्ड हैं। बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स, मेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स और ग्रैमी अवॉर्ड्स। इन तीनों में सबसे बड़ा और खास ग्रैमी अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड का आयोजन पहली बार 4 मई साल 1959 किया गया था। साल 2011 के समारोह के बाद, अकादमी ने 2012 के लिए कई ग्रैमी अवार्ड श्रेणियों में बांटा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!