Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

यू-विन पोर्टल पर रहेगा अब जच्चा-बच्चा के टीकाकरण का रिकॉर्ड

प्रदेश में 4 लाख बच्चे व 1.68 लाख गर्भवती महिलाओं का हुआ पंजीकरण

अभिभावक कभी भी ले सकेंगे टीकाकरण का डिजिटल प्रमाण पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अगस्त 2024, देहरादून। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा तैयार यू-विन ऐप व पोर्टल उत्तराखंड की गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिये खासा फायदेमंद साबित हो रहा है। प्रदेश में यू-विन पोर्टल पर अब तक 1,68,326 गर्भवती महिलाएं, 00 से 01 आयु वर्ग के 2,88,907बच्चे तथा 01 से 05 आयु वर्ग के 1,41,491 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका हैं। जिन्हें टीकाकरण से संबंधित सभी सूचनाएं व सुविधाएं ऑनलाइन मिल रही है। इतना ही नहीं टीकाकरण के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

सूबे में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध पहुंच बनाने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार यू-विन पोर्टल व ऐप के माध्यम से प्रदेश की गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के टीकाकरण को आसान बनाने में जुटी है। इसके लिये प्रदेश की गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का भारत सरकार द्वारा तैयार यू-विन पोर्टल व ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है ताकि जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की सभी जानकारियां उनके पंजीकृत मोबाइल पर आसानी से सुलभ हो सके।

यू-विन पर अब तक प्रदेश की 1,68,326 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 6186, बागेश्वर 3969, चमोली 6893, चम्पावत 4091, देहरादून 24753, हरिद्वार 35011, नैनीताल 21411, पौड़ी 7674, पिथौरागढ़ 7499, रूद्रप्रयाग 3460, टिहरी 8862, ऊधमसिंह नगर 33452 तथा उत्तरकाशी में 5065 गर्भवती महिलाएं शामिल है। इसी प्रकार प्रदेशभर में 00 से 01 आयु वर्ग के 2,88,907 बच्चों का पंजीकरण यू-विन पर किया जा चुका है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 9764, बागेश्वर 5275, चमोली 8332, चम्पावत 6366, देहरादून 53624, हरिद्वार 62488, नैनीताल 30677, पौड़ी 14132, पिथौरागढ़ 11681, रूद्रप्रयाग 5026, टिहरी 11913, ऊधमसिंह नगर 61466 तथा उत्तरकाशी में 8163 बच्चे शामिल हैं। जबकि 01 से 16 आयु वर्ग के 1,41491 बच्चों का पंजीकरण भी यू-विन ऐप पर किया गया है।

यू-विन ऐप पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का पंजीकरण कराने के बाद जच्चा-बच्चा के टीकाकरण, अलग-अलग अंतराल में लगने वाले टीकों व समय की जानकारी उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जा रही है। ऐप के माध्यम से लाभार्थी टीकों के लिये ऑनलाइन स्लॉट भी बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही वह टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी, अस्पताल संबंधी जानकारी समेत टीका पूर्ण होने के उपरांत डिजीटल सार्टिफिकेट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। प्रदेश में यू-विन पोर्टल व ऐप पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का बड़ी संख्या में पंजीकरण कराये जाने से टीकाकरण अभियान में तेजी आयी है, जिसका लाभार्थी बखूबी लाभ उठा रहे हैं।

सूबे में टीकाकरण को धार देने के लिये अधिक से अधिक संख्या में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल व ऐप पर किया जा रहा है। इसके साथ ही यू-विन पर स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्योरा भी उपलब्ध कराया गया है। यू-विन पर अब तक प्रदेश की 280 स्वास्थ्य सुविधाएं व 314 डिलीवरी प्वाइंट पंजीकृत किये गये है।। इसके अलावा 2082 सब सेंटर, 11730 सेशन साइट्स, 2429 वैक्सीनेटर्स तथा 11942 आशाएं पंजीकृत की गई हैं।

राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है। कई स्वास्थ्य सेवाओं को ऑनलाइन कर आम लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चत करने को प्रदेश में यू-विन पोर्टल व ऐप को बढ़ावा दिया जा रहा है।– डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!