Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
फिल्म-जगतमनोरंजन

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी कमल हासन की ‘इंडियन 2’

9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अगस्त 2024, मुम्बई। सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ पिछले महीने जुलाई में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन शंकर ने किया था. कमल हासन की ‘इंडियन 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले थे। यही वजह थी कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई. अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. जानिए ‘इंडियन 2’ कब और किस ओटीटी पर दस्तक देगी।

कमल हासन की ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों के बाद डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक ‘इंडियन 2’ इसी महीने यानी अगस्त की 9 तारीख से स्ट्रीम होगी. फिलहाल फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है. हिंदी भाषा में ‘इंडियन 2’ कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन की एक्शन-थ्रिलर ‘इंडियन 2’ देशभर में सिर्फ 81 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की टोटल कमाई सिर्फ 148 करोड़ हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इंडियन 2’ को बनाने में मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं वसूल पाई।

‘इंडियन 2’ साल 1996 में रिलीज हुई कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन शंकर ने ही किया था. ‘इंडियन’ में कमल हासन के अलावा मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर नजर आई थीं. मूवी में कमल हासन ने डबल रोल निभाया था. यह साल 1996 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘इंडियन 2’ से पहले कमल हासन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने विलेन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई थी. अब कमल हासन ‘ठग लाइफ’ में दिखेंगे, जिसे फेमस फिल्ममेकर मणिरत्नम बना रहे हैं. फिल्म से कमल हासन का लुक सामने आ चुका है, जिसे खूब पसंद किया गया. ‘ठग लाइफ’ इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!