Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

दून में अब दूसरे राज्यों या प्रदेशों से आने वाले लोग सीधे प्रवेश नहीं कर पाएंगे, 14 दिन के क्वारंटाइन पर ही मिलेगा प्रवेश

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 31 मार्च, 2020, मंगलवार। दून में अब दूसरे राज्यों या प्रदेश के ही किसी दूसरे जिले से आने वाले लोग सीधे प्रवेश नहीं कर पाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब देहरादून में जो भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश करेंगे, उन्हें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए सात क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन रखा जाएगा। सेंटर में सभी व्यवस्थाओं का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एकमात्र यही उपाय है कि लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाकर रखी जाए। अब तक दून में कोरोना संक्रमण के जो भी मामले मिले हैं, उनमें सभी की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। ऐसे में बाहरी लोगों के स्वछंद प्रवेश को निगरानी में रखा जाना बेहद जरूरी है। लिहाजा, अब बाहर से आने वाले लोगों को प्रशासन व चिकित्सा दल की निगरानी में अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन रखा जाएगा।

[/box]

रेड क्रॉस सोसायटी व ईपीएफओ आवश्यक सेवा में शामिल

जिला प्रशासन ने रॉड क्रॉस सोसाइटी व ईपीएफओ को भी आवश्यक सेवा की श्रेणी में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ईपीएफओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह कम से कम मैन पावर में कार्यालय दोपहर एक बजे तक खोलेंगे। इसके साथ ही रेड क्रॉस सोसायटी को ब्लड बैंक की जरूरत के अनुसार रक्तदान की व्यवस्था करने को कहा।

कॉलोनियों में टांग दिया बोर्ड नहीं घुसने देंगे बाहर वालों को

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शहर की विभिन्न कालोनियों में बाहर के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे ही पथरीबाग स्थित लेन नंबर 10 में बोर्ड लगाकर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरों में ही रहने की अपील की है, इसके बावजूद भी लोग कालोनियों में घुस जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कॉलोनी के बाहर बोर्ड टांग दिया है। यदि कोई जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा है तो उसे वहां से भगाया जा रहा है।

दूसरी ओर बाजारों में शारीरिक दूरी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खासकर सुबह सात से लेकर एक बजे तक लोगों की भीड़ जुट रही है। लोगों को घरों के अंदर रखने के लिए पुलिस भी कोई खास कार्रवाई करती नहीं दिख रही है। सोमवार सुबह करीब 12 बजे लालपुल पर भोजन के लिए कई जरूरतमंद बस स्टॉप में आकर बैठक गए। इसमें बच्चे, बड़े सभी थे। जब पुलिस से शिकायत की गई तब जाकर यह लोग अपने घरों की तरफ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!