Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

नोएडा की स्थिति से नाराज मुख्यमंत्री योगी ने तुलनात्मक रूप से अधिक प्रभावित जिलों की निगरानी सख्त की

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की स्थिति से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलनात्मक रूप से अधिक प्रभावित जिलों की निगरानी सख्त कर दी है। सोमवार को नोएडा का निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को सीएम योगी आगरा, मेरठ और गाजियाबाद का निरीक्षण का व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने सभी जिलों में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की सूची भी संबंधित अधिकारियों से मांगी है।

सोमवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण कर रहे हैं। इसके तहत सोमवार को वह नोएडा गए। मंगलवार को आगरा, मेरठ और गाजियाबाद का निरीक्षण करेंगे। योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी किए गए पैकेज की समीक्षा की।

वहीं, सभी प्रदेशों के नोडल अधिकारियों से अन्य राज्यों में रह रहे उत्तरप्रदेश के नागरिकों की स्थिति के विषय में जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों को काम करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए उनके कर्मचारियों का पास जारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में गेहूं और आटा की आपूर्ति के लिए 66 जिलाधिकारियों को उनकी मांग के अनुसार 49885 मीट्रिक टन गेहूं का आवंटन कर दिया गया है। 214 आटा मिलों का संचालन शुरू हो गया है। जो मिलें गेहूं के अभाव में काम नहीं कर पा रही थीं या बंद हो गई थीं, उन्हें जल्द चालू कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा 5761 औद्योगिक इकाइयों से बात की गई है। भारत सरकार के आदेश के बाद प्रदेश में ट्रकों का आवागमन हो रहा है। एक अप्रैल से निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित होगा।

दस हजार लोग होम क्वारंटाइन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जो लोग विभिन्न प्रदेशों से उत्तरप्रदेश में आए हैं, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही संदिग्ध 780 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। विदेशों से आए और संक्रामक मरीजों के संपर्क में आए दस हजार लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!