Breaking News :
>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
स्वास्थ

सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है नाक, जानिए कैसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। नाक सांस के लिए हवा प्रदान करने और सूंघने की क्षमता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। यह अपनी स्थितियों के जरिए हमारे स्वास्थ्य का हाल बता सकती है। आपकी नाक मधुमेह से लेकर कोरोना वायरस जैसी महमारी तक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती चेतावनी संकेत दे सकती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि नाक किन-किन स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करती है।

लगातार बहती नाक का मतलब
लगातार बहती नाक का मतलब यह हो सकता है कि आपको सर्दी या फ्लू हुआ है। फ्लू होने पर आपको छींकें, नाक बंद होना और गले में खराश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इनसे राहत पाने के लिए हर्बल चाय, शहद और अदरक का मिश्रण, हल्दी और तुलसी का पानी पीने जैसे घरेलू नुस्खों को अपनाना लाभदायक हो सकता है। फ्लू के अलावा कोविड-19 होने पर भी बहती नाक का सामना करना पड़ सकता है।

नाक से खून आने का मतलब
नाक से खून आना विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत दे सकता है। ऐसा साइनस होने पर भी हो सकता है। यह खोपड़ी में भरी हुई हवा होती है और यह माथे, नाक की हड्डी, गाल समेत आंखों के पीछे होती है। जब साइनस में सूजन या म्यूकस यानी बलगम जम जाती है तो इसमें कीटाणु पनपने लगते हैं, जो स्थिति को बिगाड़ सकता है। इसके अलावा एलर्जी, हीमोफीलिया जैसी समस्याओं के कारण भी नाक से खून आ सकता है।

सूंघने की क्षमता कम होना – विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत
सूंघने की क्षमता कमजोर होना विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। नेजल पॉलीप्स होने पर नाक की सूंघने की क्षमता कमजोर हो सकती है। कोविड-19, सर्दी या साइनस के कारण भी सूंघना मुश्किल हो सकता है। मधुमेह से ग्रस्त व्यक्ति में हाई ब्लड शुगर होने पर भी सूंघने की क्षमता को नुकसान हो सकता है। इसके अतिरिक्त यह मल्टीपल स्केलेरोसिस या मोटर न्यूरॉन रोग जैसी न्यूरोलॉजिकल स्थितियों का प्रारंभिक संकेत भी हो सकता है।

फैंटोस्मिया – असामान्य गंध महसूस करना
असामान्य गंध को फैंटोस्मिया भी कहा जाता है। यह एक गंध से संबंधित विकार है। इससे ग्रस्त व्यक्ति को अजीबोगरीब गंध महसूस होने लगता है। यह अमूमन दौरे, सिर में चोट, मस्तिष्क ट्यूमर या पार्किंसंस रोग जैसी स्थितियों के कारण हो सकता है। इसके अलावा साइनस होने पर भी आपको फैंटोस्मिया हो सकता है, जिससे चीजों की महक और स्वाद में बदलाव महसूस हो सकता है।

रोसैसिया – लाल नाक
लाल नाक रोसैसिया नामक स्वास्थ्य स्थिति का संकेत दे सकती है। इस स्थिति के कारण चेहरे का मध्य भाग लाल हो जाता है और समय के साथ, विशेष रूप से पुरुषों में नाक की त्वचा मोटी और लाल हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप राइनोफिमा नामक स्थिति होती है। गंभीर मामलों में यह नाक के आकार को भी प्रभावित कर सकता है और इससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!