Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्ड

श्रावण कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 17 जुलाई तक सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पंद्रह लाख बीस हजार श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरा। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 35 लाख 30 हजार से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके हैं। शुक्रवार को गोताखोरों ने सात कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देजनर 10 से 17 जुलाई सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। बताया कि सीबीएसई से संबद्ध जिन विद्यालयों में कंपार्टमेंट परीक्षा होनी है उन्हें यथावत संचालित की जाएंगी। सभी शैक्षणिक और मिनिस्टीरियल कार्मिक समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे।

धर्मनगरी में चार जुलाई से विधिवत कांवड़ यात्रा शुरू हुई। उत्तरोत्तर कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। एक से बढ़कर एक आकर्षक कांवड़ लेकर शिवभक्त डग भर रहे हैं। जगह-जगह स्थानीय लोग , पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतनिधिगण पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। कदम-कदम पर धर्म अध्यात्म की गंगा बह रही है। धार्मिक गीतों की स्वर लहरियां गूंज रही हैँ। एक छोर से दूसरे छोर तक आस्था के रंग में रंगे कांवड़ यात्री डग भर रहे हैं। कांवड़ बाजार भी श्रद्धालुओं से गुलजार है। हरकी पैड़ी की रौनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भाजपा विस हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।

हाथ जोड़कर स्वागत किया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को दिल्ली-बार्डर शिव कांवड़ सेवा समिति बहादराबाद की ओर से कांवड़ पटरी निकट संस्कृत विश्वविद्यालय के पास कांवंड़ यात्रियों के सेवार्थ भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने भंडारा परिसर और कांवड़ पटरी में श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कांवड़ यात्रियों को भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया। डीएम ने भंडारे के आयोजन कर्ताओं की इस पुनीत कार्य के लिये प्रशंसा की। अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भंडारा आयोजन समिति से जुड़े गोपालचंद्र मित्तल, संदीप कुमार अग्रवाल, सतीश गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रख उसी अनुरूप तैयारियां चाक-चौबंद रखने को कहा। कहीं पर भी ढिलाई न बरतने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी ट्रैफिक रेखा यादव, सीओ निहारिका सेमवाल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!