Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंदेशपर्यावरण

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर, दीपावली से पहले हालात और भी खराब होने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहरीली हवा के चलते लोग ठीक से सांस तक नहीं ले रहा है। प्रदूषण के कारण बच्चे और बुजुर्ग अस्पताल तक पहुंच रहे हैं, ज्यादातर लोगों ने सांस की दिक्कत के साथ आंखों में जलन की शिकायत की है। लगातार पिछले 7 दिनों से दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। बुधवार को हालात में थोड़ा सुधार नजर आया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर 400 से नीचे आ गया है। इसके पीछे हवाओं का चलना है। बुधवार को दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में AQI 369 रहा।

इससे  पहले दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के तकरीबन सभी इलाकों में तो वायु गुणवत्ता स्तस (Air Quality Index) 500 तक पहुंच गया।  मंगलवार को स्मॉग और वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के सभी 36 स्टेशन रेड जोन में रहे। हालात में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। सफर के मुताबिक, दीपावली के बाद भी राहत के लिए तेज हवा का चलना और ठीकठाक बारिश का होना जरूरी है, लेकिन लग नहीं रहा है कि हालात में ज्यादा सुधार होने के आसार हैं।

डॉ0 डी साहा (सदस्य, विशेषज्ञ समिति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय) का कहना है कि इस साल वायु प्रदूषण की अधिक गंभीर स्थिति के पीछे एक मुख्य वजह बारिश नहीं होना है, जबकि हवा में नमी काफी है। इससे न तो प्रदूषक तत्व छंट पा रहे हैं और न हवा की रफ्तार बढ़ पा रही है। जब तक हवा की रफ्तार नहीं बढ़ेगी और बारिश नहीं होगी, हालात सामान्य होना मुश्किल- सा ही है।

  • फरीदाबाद- 448
  • गाजियाबाद- 444
  • ग्रेटर नोएडा- 436
  • गुरुग्राम- 427
  • नोएडा-  455

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी खेतों में पराली जलाने के 2,247 मामले सामने आए हैं। इसी के चलते मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 22 फीसद रही। हालांकि, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे वाहनों का धुंआ भी है। इसके अलावा, कई स्थानीय कारक भी जिम्मेदार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!