Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारी सीजन के चलते कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 नवम्बर, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आगामी त्यौहारी सीजन पर होने वाले आयोजनों में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत जनमानस को धार्मिक स्थलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बाजारों में गलत साइड एवं अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही, इसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्यटन स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी, मास्क की अनिवार्यता रखी जाए तथा स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने जनमानस एवं व्यापारियों से आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सतर्कता बरतते हुए मास्क का उपयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की अपेक्षा की है।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 130 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18285 हो गयी है, जिनमें कुल 16628 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 864 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2163 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 192 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 131 व्यक्तियों के चालान किये गये।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जनपद देहरादून एवं राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान हरिद्वार की टीम द्वारा गब्बर सिंह बस्ती निकट काठ बंगला राजपुर देहरादून क्षेत्र में लगभग 80 घरों का भ्रमण/सर्वे किया गया। इस दौरान किसी भी घर में मच्छर का लार्वा नहीं पाया गया विगत वर्ष 10 नवंबर 2019 तक जनपद देहरादून में 4924 डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी पाए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद अन्तर्गत चलाए गए डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम के फलस्वरूप जनपद इस वर्ष कोई भी डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी नहीं पाया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। विगत माह राजकीय पशु चिकित्सालय राजपुर देहरादून के पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गब्बर सिंह बस्ती के कुछ सूअरों के सैंपल जापानी इंसेफलाइटिस की जाँच हेतु लिए गए थे उनमें से तीन सूअरों में जापानी इंसेफलाइटिस के लक्षण पाए गए थे, इसकी जानकारी प्राप्त होते ही अविलंब 2 नवंबर 2020 को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम देहरादून की टीम द्वारा क्षेत्र का सर्वे किया गया जहाँ पर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का बुखार नहीं था और किसी भी घर में मच्छर का लार्वा नहीं पाया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय राजपुर देहरादून के पशु चिकित्सक को पुनः क्षेत्र के सूअरों के सैंपल जापानी इंसेफेलाइटिस की जाँच हेतु लेने के निर्देश दिए गए इस संबंध में आज पुनः क्षेत्र का सर्वे किया गया तथा राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान हरिद्वार की टीम द्वारा बस्ती के निकट बह रही रिस्पना नदी के किनारे रुके हुए पानी के सैंपल मच्छर के लार्वा की जाँच हेतु लिए गए, जिसकी जाँच राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान की टीम द्वारा अपनी लैब में की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!