Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

निर्जला एकादशी पर भारतीय जैन मिलन ने प्रेम नगर स्थित महिला वृद्धाआश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर च्यवनप्राश और खाद्य सामग्री वितरित की

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 जून 2020, देहरादून। आज निर्जला एकादशी के अवसर पर भारतीय जैन मिलन ने प्रेम नगर स्थित महिला वृद्धाआश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर च्यवनप्राश और खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जैन मिलन श्री नरेश चंद जैन ने कहा कि निर्जला एकादशी का जैन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन भक्तगण फल या एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। यह पर्व मोक्ष प्राप्ति हेतु किया जाता है। जैन धर्म में व्रत का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, जिसमें सभी श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव से व्रत उपवास आदि करते हैं। उन्होंने ये आश्वासन भी दिया कि हम सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णतया पालन कर रहे हैं। जितना हो सके जैन समाज के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता निरंतर कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन केंद्रीय महिला संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जैन धर्म के अनुसार व्रत उपवास समस्त पाप नाशी, अनेक पुण्य एवं स्वर्ग / मोक्षदायी हैं इसलिए हमें धार्मिक भावनाओं से जुड़कर, अपने स्तर से दान पुण्य करते रहना चाहिए, जिससे हमें दोनों ओर लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के मानवाधिकार चेयरमैन श्री सचिन जैन ने कहा कि लॉकडाउन होने के कारण सभी ने लोकडाउन में निर्देशित समस्त निर्देशों का सही से पालन करते हुए इस पर्व, निर्जला एकादशी को भलीभांति मनाया और सभी ने यह मनोकामना की कि यह कोरोना वैश्विक महामारी जल्द से जल्द खत्म हो, जिससे सभी सूंदर एवं सफल जीवन यापन कर सकेंगे।

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी निर्जला एकादशी कहलाती है। अन्य महीनों की एकादशी को फलाहार किया जाता है, परंतु इस एकादशी को फल तो क्या जल भी ग्रहण नहीं किया जाता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!