Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

राज्य सरकार के नये नियमों के अनुसार जो व्यक्ति अन्य कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों से विभिन्न माध्यमों से जनपद में आ रहे हैं उन्हें 7 दिन संस्थागत क्वारेंटीन, तत्पश्चात 14 दिन के लिए  होम क्वारेंटीन किया जायेगा – जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि राज्य में ग्रीन एवं ऑरेंज जनपद में अन्तरजनपदीय आवागमन हेतु  पास की अनिवार्यता नहीं है, परन्तु आवागमन से पूर्व देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति रेड जोन से प्रवेश कर रहे हैं उनको देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर पंजीकरण कर अनुमत ई-पास के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश करने दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के नये नियमों के अनुसार जो व्यक्ति अन्य कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों से विभिन्न माध्यमों से जनपद में आ रहे हैं उन्हें 7 दिन संस्थागत क्वारेंटीन तत्पश्चात  14 दिन के लिए  होम क्वारेंटीन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा संस्थागत क्वारेंटीन फैसिलिटी से पेड क्वारेंटीन में जाने का विकल्प व्यक्ति के पास उपलब्ध रहेगा। ऐसे व्यक्ति जो कोविड-19 संक्रमण से कम प्रभावित क्षेत्रों से जनपद में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें 14 दिन का होम क्वारेंटीन किया जायेगा। उन्होंने कहा जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटीन किया गया है उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के नियमों के अनुसार 14 दिन के लिए घर में रहना होता हैै तथा किसी से मिलने एवं घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर जाना प्रतिबन्धित रहता है, यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो  सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विभिन्न जनपदों के 46 व्यक्तियों को 3 वाहनों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त सम्बन्धित जनपदों/क्षेत्रों में भेजा गया, जिसमें, जनपद पौड़ी के 8, टिहरी के 10 एवं उत्तरकाशी के 28 व्यक्तियों को उनके जनपदों/ गंतव्य स्थलों को भेजा गया। इसी प्रकार छतरपुर मध्यप्रदेश के 39 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त 1 बस के माध्यम से सम्बन्धित राज्य हेतु भेजा गया।

आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 176 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 333 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया।

जनपद में आज काठगोदाम  स्टेशन से देहरादून हेतु जनशताब्दी ट्रेन से 162 व्यक्ति पहुँचे तथा 805 व्यक्ति जनपद से गये हैं, जिसमें नई दिल्ली स्टेशन हेतु 435 तथा काठगोदाम हेतु 370 व्यक्ति शामिल हैं।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 98.87 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर/बैराज रोड में 519 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा शिवाजी नगर ऋषिकेश में 20 ली०, बैराज कालोनी ए और डी ब्लाक में 35 ली०, बीस बीघा कालोनी लेन न० 9 ऋषिकेश में 20 ली०, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 15 ली०, मोतीचूर रायवाला में 15 ली०, ई डब्लू एस कालोनी एमडीडीए मेें 15 ली०, गुरूरोड पटेलनगर में 15 ली०, सेवला कला में 20 ली०, नेगी तिराहा रेसकोर्स में 15 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 15 ली०, संतोवाली में 15 ली०, कुल 200 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 577 निराश्रित पशुओं जिसमें 303 श्वान, 238 गौवंश एवं 36 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा विभिन्न होटल्स के कार्मिकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु कुल 72 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिनमें होटल रिजेंटा सुधोवाला में 21, होटल गोल्डन पाॅम केपिटल में 8, होटल चुटने मेरी में 7, होटल मोती महल में 8, होटल सेन्ट्रलपार्क में 5, अशोका स्पा में 18, श्री लक्ष्मी पैलेस में 5 कार्मिक शामिल है।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1080 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 15861 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1582 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 104 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  62.59 लाख  का राजस्व प्राप्त हुआ।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 70 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 63, राशन हेतु 2 एवं 5 अन्य काल प्राप्त हुई।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/ek-cabinet-minister-report-positive-aane-ke-karan-cabinet-meeting-mai-shamil-sabhi-vyaktiyon-ki-jankari-shasan-se-mangi/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *