Breaking News :
>>किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री>>कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम>>स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी>>गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..
देश

निर्भया के दोषी पवन ने अपने वकील से मिलने से किया इनकार

निर्भया मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता ने अपने वकील रवि काजी से मिलने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को जारी हुए नए डेथ वारंट के सिलसिले में वकील रवि काजी जेल में बंद दोषी पवन से मुलाकात करने के लिए गए थे, लेकिन उसने मिलने से साफ इनकार कर दिया है।

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता के पास फांसी से बचने के लिए अब भी कुल तीन कानूनी विकल्प बचे हुए हैं, जिनका वह चाहे तो इस्तेमाल कर सकता है। इनमें पवन के पास सुधारात्मक याचिका (Curative petition) और राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज करने का विकल्प और इसके भी याचिका खारिज होने के बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का भी विकल्प बचा हुआ है।

वहीं, बाकी बचे तीन दोषियों मुकेश, विनय और अक्षय के पास फांसी से बचने के लिए अब कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है। तीनों ही दोषी रिव्यू पिटीशन, क्यूरेटिव पिटीशन, राष्ट्रपति के पास दया याचिका, दया याचिका खारिज होने के खिलाफ याचिका दायर करने के कानूनी विकल्प का प्रयोग कर चुके हैं।

3 मार्च को सुबह 6 बजे होनी थी फांसी

बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा 17 फरवरी को नया वारंट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक आगामी 3 मार्च को सुबह 6 बजे सभी चारों दोषियों (मुकेश सिंह, अक्षय कुमार, विनय कुमार शर्मा और पवन कुमार गुप्ता) को तिहाड़ जेल संख्या-3 में फांसी दी जानी है। यह तीसरी बार है, जब दिल्ली की कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया् है। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट 22 जनवरी और 1 फरवरी को भी डेथ वारंट जारी कर चुका है, लेकिन दोषियों के सुप्रीम कोर्ट में जाने के चलते फांसी नहीं दी जा सकी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!